Tuesday, Sep 26, 2023
-->
now-women-will-periods-during-holiday-

अब माहवारी के दिनों में महिलाओं को मिलेगी छुट्टी

  • Updated on 3/12/2016

नई दिल्ली (टीम डिजिटल):  क्या आपको पता है कि विदेश के इस शहर में औरतों को पीरियड्स के दौरान ऑफिस से छुट्टी दी जाती है। जी हां, ब्रिस्टल में औरतों को उनके पीरियड्स के दौरान छुट्टी देने का नया नियम शुरू किया गया है।

विदेशी कंपनी के इस नियम को लेकर भारत में बहस शुरू हो गई है। लड़कियां यहां भी इसपर चर्चा कर रही हैं। अब महिलाओं को उनके ‘पीरियड्स’ के दौरान भी अवकाश मिलेगा। एक कंपनी ने अपने यहां काम करने वाली महिलाओं के लिए यह नियम बनाया जिसे पीरियड्स पॉलिसी का नाम दिया गया है।

Video : भारत की कामकाजी महिलाओं की मांग, पीरियड्स में हमें भी चाहिए छुट्टी

girl1

इसके पीछे कंपनी के एचआर का मानना है कि इससे महिला कर्मचारी तनाव मुक्त होकर काम कर सकेंगी। साथ ही इससे उनकी रचनात्मकता क्षमता भी बढ़ेगी। ब्रिस्टल की कंपनी कोएक्सिस्ट की निदेशक बेक्स बैक्सटर ने कहा है कि वह सालों से महिलाओं के साथ काम कर रही हैं। ब्रिटेन की ‘कोएक्सजिस्ट’ कंपनी ने यह घोषणा की है।

Video: ‘पीरियड्स’ नाम के इस टैबू पर बनी ये Short Film जरूर देखें

‘पीरियड लीव’ की इस नीति के तहत महिला कर्मचारियों को इस अवधि में घर से काम करने, छुट्टी लेने या फिर कितने भी घंटे काम करने की सुविधा मिलेगी। जितने घंटे उन्होंने छुट्टी ली, सामान्य होने पर उन्हें माह में कभी भी ज्यादा काम कर पूरा करना होगा।

‘कोएक्सजिस्ट’ कंपनी में 24 कर्मचारी हैं, जिनमें से केवल सात ही पुरुष हैं। महिला को कमजोर नहीं, सशक्त बनाएगा फैसला कंपनी के निदेशकों में से एक बेक्स बैक्सटर ने बताया कि स्टाफ मैनेजर के तौर पर मैंने देखा कि महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वे इस समय में में खुद को बीमार कहलाना नहीं चाहतीं। इसलिए काम से छुट्टी भी नहीं लेतीं। छुट्टी की यह नीति महिलाओं को कमजोर नहीं, बल्कि सशक्त बनाएगी।gils-2

पीरियड्स में होने वाले दर्द होंगे कम, अपनाएं ये Tips

ऐसा नहीं है कि लंदन में इस तरह की छुट्टी का प्रावधाव शुरू किया गया हो। इससे पहले जापान में 1947 में पीरियड्स के दौरान छुट्टियां मिलने का प्रावधान शुरू हुआ था। नाइकी दुनिया की एकमात्र ऐसी कंपनी है, जिसने महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म के दौरान छुट्टी देने के लिए कंपनी में ऐसा कानून शामिल किया।

comments

.
.
.
.
.