Saturday, Sep 30, 2023
-->
reasons for heavy bleeding during periods

अगर आपको Periods में होती है 5 दिन से ज्यादा ब्लीडिंग, तो हो सकती है यह गंभीर बीमारियां

  • Updated on 4/26/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। महिलाओं को हर महीने पीरियड्स या माहवारी से गुजरना पड़ता है, जो एक नेचुरल प्रक्रिया है। 5 से 7 दिन तक ब्लीडिंग की वजह से पेट में दर्द, कमर दर्द, बेचैनी, जैसी समस्या हर महिलाओं को होती है। लेकिन कई बार 7 दिन से भी ज्यादा ब्लीडिंग होने लगती है, जो आपके शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक है। 

Heavy Menstrual Bleeding Can Be a Symptom of Undiagnosed Hemophilia | The  Swaddle

जी हां, कई बार महिलाएं इसे सामान्या पीरियड्स समझकर इसे  नजरअंदाज कर देती हैं।अगर आप भी ऐसा कर रही हैं तो आज ही सावधान हो जाइए, क्योंकि 7 दिन से अधिक ब्लीडिंग होना सामान्य नहीं है। साधारण भाषा में समझे तो हर महीने महिलाओं में पीरियड्स आने का मतलब यह होता है कि आप खुद को प्रेग्नेंसी के लिए तैयार कर रही हैं। पीरियड्स में आमतौर पर 3 से 5 दिनों तक ब्लीडिंग होता है। लेकिन अगर आपको इससे ज्यादा दिनों तक ब्लीडिंग हो रही है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। तो चलिए आज जानते हैं कि क्या है इसके पीछे की वजह...

कैंसर
गर्भाशय या गर्भाशय ग्रीवा के भीतर कैंसर की वृद्धि की वजह से कई बार आपको असमान पीरियड्स होते हैं।

गर्भ निरोधक गोलियों का गलत सेवन
खून को पतला करने वाली एस्पिरिन जैसी कुछ दवाईयां भी आपके  पीरियड्स को असमान बना देती हैं। खाततौर पर गर्भ निरोधक गोलियों का गलत तरीके से सेवन करने से इस तरह की समस्या झेलनी पड़ सकती है।

यह बीमारिया हैं कारण
HIV, रूबेला, मंप्स जैसी जैसी खतरनाक बीमारियां आपके खून को पतला कर सकती हैं और इस वजह से आपको माहवारी को दौरान अधिक ब्लीडिंग का सामना करना पड़ता है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.