Sunday, Oct 01, 2023
-->
republic-day-fashion-tips

Republic Day Fashion: गणतंत्र दिवस पर ट्राई कर सकते हैं ये फैशन टिप्स

  • Updated on 1/19/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। 26 जनवरी आने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में चारों तरफ गणतंत्र दिवस की धूम देखे को मिल रही है। लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। वहीं इस अवसर पर स्कूल, कॉलेज, ऑफिस आदि जैसी जगहों पर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होता है। 

कपड़ों में ट्राई कलर को दें प्राथमिकता 

इस खास दिन पर भारत का हर वासी देश भक्ति के रंग में डूबा हुआ नजर आता है। लोग अलग अलग अंदाज में देश के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं। वहीं इसका क्रेज सबसे ज्यादा लड़कियों में देखने को मिलता है। कई ऐसी महिलाएं हैं जो तिरंगे रंग के कपड़े पहनती हैं। अगर आप भी इस साल गणतंत्र दिवस पर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो आज हम आपको इससे जुड़े कुछ टिप्स बताने वाले हैं...

व्हाइट कुर्ता
सफेत कलर का कुर्ता सबसे सरल और बेस्ट ऑप्शन है। गणतंत्र दिवस के मौके पर आप लड़कियां इस आउटफिट को कैरी कर सकती हैं। वहीं अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए वह कुर्ते के साथ सफेद कलर के पैंट और ऑरेंज कलर का दुपट्टा डाल सकती हैं। 

एथनिक वियर में बेहतर ऑप्शन है सफेद कुर्ता

ट्राई कलर का स्कार्फ
इस गणतंत्र दिवस पर आप वेस्टर्न पहन रहे हैं या फिर एथनिक, स्कार्फ आपके हर आउटफिट पर जचेगा। ऐसे में आप ड्राई कलर का स्कार्फ या दुप्पटा कैरी कर सकती हैं। इसकी के साथ आप हाथों में तिरंगे के कलर की चूड़ियां या फिर सिंपल एक वॉच पहन सकते हैं। यह आपके लुक को कंप्लीट करेगा। 

किसी भी कपड़े के साथ कैरी करें दुपट्टा

साड़ी
अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है तो, आप गणतंत्र दिवस पर साड़ी भी पहन सकती हैं। आप बंदनी या फिर ग्री या ऑरेंज करल की साड़ी भी पहन सकते हैं। 

नेल आर्ट
26 जनवरी को आप अपने नेल्स के साथ भी एक्पेरिमेंट कर सकते हैं। आप तिरंगे के कलर की नेल आर्ट कर सकती हैं। इससे आपका लुक अलग दिखेगा।

नेल आर्ट का भी रखें खास ध्यान

आई मेकअप 
अगर आपको अपने मेकअप के साथ भी एक्सपेरिमेंट करना है तो अपने आंखों पर तिरंगे से जुड़े रंगों का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप ऑरेंज,  ग्रीन और व्हाइट कलर के आई शैडो को मिक्स करके लगा सकती हैं। इससे आप सबसे हट कर दिखेंगी। 

comments

.
.
.
.
.