नई दिल्ली (टीम डिजिटल)। मधुमेह के कारण अपने परिवार के तीन सदस्यों को खोने वाली 16 वर्षीय एक छात्रा ने एक वेबसाइट बनाया है जिस पर भारतीय भोजन के पोषण के महत्व पर एक व्यापक आंकड़ा दिया गया है।
वेबसाइट ‘दहेल्दीबीट’ विश्व भर में रहने वाले भारतीय समुदाय के बीच मधुमेह जैसे जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को रोकने की महत्ता के बारे में जागरूकता पैदा करता है। अमेरिका में रहने वाली भारतीय अवनी मधानी इस समय अमेरिका के सरटोगा उच्च विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं और मधुमेह के कारण अपने परिवार के तीन सदस्यों को खोने के बाद यह वेबसाइट तैयार की है।
हिन्दी और अंग्रेजी में उपलब्ध इस वेबसाइट के जरिए उपयोगकर्ता अपना वजन, अपने खाद्य समूहों के बारे में जानकारी और उन्हें कितना कैलोरी खाना लेना चाहिए इस बारे में पता लगा सकते हैं। एक आभासी थाली और भोजन की संरचना पर कुल कैलोरी की गणना करने के लिए उपयोगकर्ताओं को विभिन्न मदों से जोड़कर उनके वास्तविक जीवन का विकल्प दिया जाता है। भारत में मधुमेह के सबसे बड़े संगठन डायबिटीक एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डीआईए) ने अपने सदस्यों को दहेल्दीबीट उपलब्ध कराया है।
CM केजरीवाल की केंद्र सरकार से अपील, कहा- CBSE बोर्ड परीक्षाएं की जाए...
भारत में स्पुतनिक V की हर साल 85 करोड़ खुराक तैयार होंगी
Afternoon Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें
ममता को प्रचार से रोकने पर भड़के राउत, कहा - EC ने निर्णय BJP के...
EC के बैन के खिलाफ CM ममता का धरना, बाद में दो रैलियों को संबोधित...
अपने अस्तित्व का एहसास करवाने का त्यौहार ‘बैसाखी’
90 वर्ष बाद बन रहे हैं ऐसे संयोग, जानें आपके लिए कैसा होगा ‘नव...
महाराष्ट्र में नहीं लगेगा Lockdown! बीते 24 घंटे में सामने आए इतने...
Morning Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा कोरोना कहर, एक दिन में रिकॉर्ड 11491 नए...