Tuesday, May 30, 2023
-->
Tips for how to remove holi colour

Holi Tips: होली पर ऐसे छुड़ाएं जिद्दी रंग, निखर उठेगा चेहरा

  • Updated on 3/2/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बुरा ना मानो होली है.... यही बोलकर लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। लेकिन कभी कभी होली (Holi 2023) के जिद्दी रंग शरीर से छुड़ाना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इसे छुड़ाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। बावजूद इसके हल्के रंग शरीर पर या चेहरे पर रह ही जाते हैं। लेकिन अब आपको रंग से खबराने की जरूरत नहीं है। इस साल आप खुलकर होली खेल सकते हैं।

जी हां, इस बार आप होली भी जमकर खेलेंगे और रंग भी जल्दी छुटेगा। जी हां, आज हम आपको कुछ घरेलू टिप्स बताएंगे जिससे होली के जिद्दी रंग को आप घर पर आसानी से छुड़ा सकते हैं। 

नींबू और बेसन
होली के जिद्दी रंग को छुड़ाने के लिए बेसन में नींबू और थोड़ा सा दूछ मिलाकर लेप बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर स्क्रबर की तरफ यूज करके चेहरा छो लें। मिनटों में आपको इसका असर देखने को मिलेगा। 

मूली 
ये काफी कम लोगों पर पता है कि रंग छुड़ाने के लिए मूली बेहद असरदार है। इसे लगाने का तरीका यह है कि मूली का रस निकाल लें और उसमें मैदा, दूछ या बेसन मिलाकर लेप बनाएं और चेहरे पर लगा लें। आपको पूरा चेहरा साफ हो जाएगा। 

खीरा 
खान के साथ साथ खीरा के कई फायदे भी हैं। ऐसा ही एक फायदा चेहरे पर लगे जिद्दी रंग को छुड़ाने का है। जी हां, अगर होली के रंग हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है तो अब एक आसान सा उपाय अपनाएं। खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिक्स कर लें। इसके पेस्ट से अपना चेहरा धो लें। 

comments

.
.
.
.
.