Tuesday, May 30, 2023
-->
which color clothes wear on mahashivratri

MahaShivratri: इस रंग के कपड़े पहनकर करें BholeNath की पूजा, हन मनोकामना होगी पूरी

  • Updated on 2/17/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हमारे देश भारत में भोलेनाथ की पूजी बड़े श्रद्धा के साथ की जाती है। इस साल 18 फरवरी को महाशिवरात्री (Mahashivratri 2023) का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं शिव भक्त पूरे साल इस एक दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन हर लोग शिव भगवान को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना के साथ-साथ व्रत भी रखते हैं। वहीं शिव जी की पूजा में कपड़ों का भी अपना एक अलग महत्तव होता है। वहीं भगवान शिव को खुश रखने के लिए महिलाएं इस दिन किसी खास रंग के कपड़े पहनती हैं।

ऐसे में अगर आप भी भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहती हैं तो चलिए आज हम आपको बताएंगें कि कौन से रंग के कपड़े पहनने से शिव भगवान आपकी अराधना से खुश हो जाएंगें... साथ ही साथ यह भी बताएंगें कि कौन सा रंग नहीं पहनना चाहिए

शिवरात्री के खास मौके पर पहने इस रंग के कपड़े
मानयता है कि हरा रंग भगवान शिव को काफी प्रिय है। ऐसे में अगर आप इस कलर का वस्त्र धारण करते हैं तो आपको भगवान काफी प्रस्नन हो जाएंगे। अगर आपसे पास हरे रंग के कपड़े नहीं हैं तो सफेद, पीला, लाल, ऑरेंज रंग के भी कपड़े धारण कर सकते हैं। वहीं कपड़े अगर  सूती हों तो आग बेहतर होगा।

गलती से भी ना पहने इस रंग के कपड़े
वहीं भोलेनाथ की पूजा करते समय गलती से भी काले रंग के कपड़े ना पहने। कहा जाता है कि काले रंग को देखकर शंकर जी क्रोधित हो जाते हैं। वहीं इस बात का भी ध्यान जरूर रखें कि अराधना करते समय चमड़े से बनी हुई कोई भी चीज का इस्तेमाल ना करें। 

इसी के साथ कपड़े धूले हुए होने चाहिए और ध्यान रहे कि आप पूजा में शामिल होने से पहले कोई मेकअप ना करें। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.