Thursday, Jun 08, 2023
-->
world happiness day 2023 know unknown fact about this day

International Day of Happiness पर जानें सेहत और खुशी के बीच का खास कनेक्शन

  • Updated on 3/20/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। एक अच्छे और आदर्श जीवन के लिए खुश रहना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसमें किसी तरह का डाउट नहीं है कि एक खुशहाल जीवन ही स्वस्थ रहने के लिए पहला कदम होता है। इसीलिए संयुक्त राष्ट्र संघ के सबसे जरूरी लक्ष्यों  में से एक है खुश रहना। 20 मार्च के दिन दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय हैप्पीनेस डे मनाया जाता है। इस साल की थीम  “बी माइंडफुल, बी ग्रेटफुल, बी काइंड” है।

समाज को जोड़ने के लिए बेहतर प्रयास
संयुक्त राष्ट्र संघ ने लोगों को खुशियों का महत्व  बताने के लिए यह दिन सेलिब्रेट करने का फैसला किया। यूएन महासभा ने 12 जुलाई 2012 को वर्ल्ड हैप्पिनेस डे को मनाने का फैसला किया।  इसके बाद 20 मार्च 2013 के दिन पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस दिन को सेलिब्रेट किया गया था। 

खुश रहने का सबसे आसान तरीका
हर इंसान के लिए खुशी के अलग-अलग मायने होते हैं। जिसे जो चीज मिलने पर खुशी होती उसके लिए वही खुशी है। खुश रहने का सबसे बड़ा मंत्र जीवन में शांति बनाए रखना है। मुश्किल परिस्थितियों में शांति और बुद्धिमानी से फैसला लेना इसमें बहुत बड़ा सहयोग करता है। खुश रहने के लिए बेवजह लड़ाई झगड़े से बचे रहें। जीवन में अपनी खुशी के साथ-साथ दूसरों की खुशी का भी ध्यान रखें। कभी -कभी हमें दूसरों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखकर भी खुशी मिलती है। 

सेहत के लिए भी जरूरी
खुश रहने का कनेक्शन हमारी सेहत से भी जुड़ा हुआ है। आमतौर पर देखा गया है कि जो लोग ज्यादा  खुश रहते हैं उन्हें  कम ही बीमारी होती है। डॉक्टर से लेकर मनोचिकित्सक, आध्यात्मिक और धार्मिक गुरू भी स्वस्थ रहने के लिए खुश रहने की सलाह देते हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.