नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को सोमवार को इस साल का पद्म विभूषण पुरस्कार देने की घोषणा की गई। वहीं, असम के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत तरुण गोगोई और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत केशुभाई पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राम विलास पासवान और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का नाम पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में शामिल है।
Former Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan, former Principal Secretary to PM Nripendra Misra, former Union Minister Ram Vilas Paswan (posthumous), former Assam CM Tarun Gogoi (posthumous) & religious leader Kalbe Sadiq (posthumous) are among 10 recipient of Padma Bhushan award. pic.twitter.com/O7pQSd8zqd — ANI (@ANI) January 25, 2021
Former Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan, former Principal Secretary to PM Nripendra Misra, former Union Minister Ram Vilas Paswan (posthumous), former Assam CM Tarun Gogoi (posthumous) & religious leader Kalbe Sadiq (posthumous) are among 10 recipient of Padma Bhushan award. pic.twitter.com/O7pQSd8zqd
Kisan Tractor Rally: सिंघू बॉर्डर से ट्रैक्टर रैली दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची
नहीं दिया गया किसी को भारत रत्न हालांकि देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिये किसी नाम की घोषणा नहीं की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति ने 119 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी है जिनमें सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री हैं। पद्म पुरस्कार विजेताओं में 29 महिलाएं हैं। इनमें 10 लोग विदेशी, प्रवासी भारतीय, पीआईओ और ओसीआई तथा एक व्यक्ति ट्रांसजेंडर श्रेणी से हैं। इनमें 16 लोगों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं। कलाकार सुदर्शन साहू को पद्म विभूषण, प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र, धार्मिक नेता दिवंगत कल्बे सादिक और सामाजिक कार्यकर्ता तरलोचन सिंह को पद्म भूषण दिया गया है।
Former Governor of Goa Mridula Sinha, British film director Peter Brook, Father Vallés (posthumous), Professor Chaman Lal Sapru (posthumous) are among 102 recipients of Padma Shri award. pic.twitter.com/oMoHg3DXcc — ANI (@ANI) January 25, 2021
Former Governor of Goa Mridula Sinha, British film director Peter Brook, Father Vallés (posthumous), Professor Chaman Lal Sapru (posthumous) are among 102 recipients of Padma Shri award. pic.twitter.com/oMoHg3DXcc
राजपथ पर राष्ट्र की सैन्य शक्ति, ट्रैक्टर परेड में किसान दिखाएंगे दमखम
इनको मिला पद्मश्री पुरस्कार पूर्व राज्यपाल दिवंगत मृदुला सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री बिजोय चक्रवर्ती को पद्मश्री पुरस्कार मिला है। कर्नाटक के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ बी एम हेगड़े, भारतीय-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी नरिन्दर सिंह कपानी (मरणोपरांत), इस्लामी विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन और पुरातत्वविद बी बी लाल समेत सात लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पद्म भूषण से सम्मानित होने वाली हस्तियों की सूची में कर्नाटक की संगीतकार कृष्ण नायर शांता कुमारी चित्रा, कन्नड़ कवि तथा नाटक लेखक चंद्रशेखर कांबरा और उद्योगपति रजनीकांत देवीदास श्रॉफ का नाम शामिल हैं।
टीआरपी घोटाले में आरोपी दासगुप्ता की हालत स्थिर, मुंबई पुलिस ने कोर्ट को बताया
गृहमंत्री ने दी सबको बधाई पद्म श्री से सम्मानित की जाने वाली हस्तियों की सूची में बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्नल काजी सज्जाद अली जहीर, उत्तर प्रदेश के कलाकार गुलफाम अहमद , तमिलनाडु की बास्केटबॉल खिलाड़ी पी अनीता और पश्चिम बंगाल के साहित्यकार सुजित चट्टोपाध्याय का नाम शामिल है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ''प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित की जाने वालीं सभी हस्तियों को बधाई। मोदी सरकार पद्म पुरस्कारों के जरिये आम लोगों के असाधारण कार्य को सम्मानित कर रही है। भगवान करे कि ये पुरस्कार विजेता इसी जुनून के साथ समाज और मानवता की सेवा करते रहें।
यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
भारत का विदेशी कर्ज बढ़कर 629.1 अरब अमेरिकी डॉलर रहा: आरबीआई
केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के स्कूल दिक्कतों को दूर करने के लिए लॉन्च...
छात्रों की नृशंस हत्या : मणिपुरी के लोकप्रिय अभिनेता राजकुमार...
बिधूड़ी को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपकर भाजपा ने नफरत को इनाम दिया:...
स्वामीनाथन को कृषि क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदा याद रखा...
RSS समर्थित नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने डूटा अध्यक्ष पद पर जीत...
अतीक अहमद गिरोह का इनामी बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार
उत्तराखंड को लंदन में 4800 करोड़ के दो और निवेशक मिले
‘हरित क्रांति' के प्रणेता प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन...
पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक खैरा को मादक पदार्थ मामले में किया...