Monday, Jun 05, 2023
-->
akhikesh yadav bjp mahapanchayat sobhnt

बीजेपी पर भड़के अखिलेश, बोले- अहंकार ने दिल्ली के शासकों को बना दिया 'अंधा और बहरा'

  • Updated on 3/6/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के अहंकार ने दिल्ली में बैठे शासकों को ‘अंधा और बहरा’ बना दिया है और उन्हें देश के लाखों किसानों की पीड़ा का भान नहीं है। वह कहते हैं कि 200 से ज्यादा किसानों ने जान गंवाई। यूपी का हाल उस कहावत अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा हो गया है। वह आरोप लगाते हैं कि यूपी में दिनदहाड़े रेप और रातभर गांजा चल रहा है।

किसान आंदोलन के 100 दिन : किसान नेताओं ने मोदी सरकार को फिर चेताया

200 से अधिक किसानों ने जान गंवाई
टप्पल की किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आंदोलन के दौरान दो सौ से अधिक किसानों ने अपनी जान गंवाई है लेकिन मोदी सरकार अभी भी अपने किसानों के साथ ऐसा व्यवहार कर रही है कि मानों वे देश की सीमाओं पर खड़े दुश्मन हों। वह कहते हैं कि हमारे मुख्यमंत्री कहत हैं कि ठोंक दो इस चक्कर में पुलिस और जनता को नहीं पता चल पाता कि किसे ठोंक रहे हैं। अखिलेश कहते हैं कि जिस तरह आजादी से पहले एक कानून के माध्यम से ईस्ट इंडिया कंपनी को अधिकार दिए गए थे। जिसका फायदा उठाकर उसने पूरे देश को गुलाम बना लिया। ऐसा ही इन कानूनों के माध्यम से केंद्र सरकार करना चाहती है।  

सुशांत राजपूत मामले में NCB ने दायर किया आरोपपत्र, रिया समेत 33 को बनाया आरोपी

राजनीतिक पार्टियां करती हैं समर्थन
उन्होंने कहा कि सरकार इस बात से बेखबर है कि इन विनम्र किसानों के पास सत्ता की कुर्सी से अहंकारी शासकों को हटाने की शक्ति है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर करीब तीन माह से देश भर में किसान आंदोलन कर रहे हैं और समाजवादी पार्टी सहित कई राजनीतिक पार्टियां उनका समर्थन कर रही हैं।

सुशांत राजपूत मामले में NCB ने दायर किया आरोपपत्र, रिया समेत 33 को बनाया आरोपी 

जनता 2022 के चुनावों का कर रही इंतजार
बता दें पूर्व मुख्यमंत्री राज्य की सत्ताधारी योगी सरकार समेत केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि योगी सरकार के पुलिस और तहसील के भष्टाचार से जनमानस परेशान है। कोरोना संकट के बाद उपजे आर्थिक संकट से जनता परेशान हो गई है। वह कहते हैं कि रसोई गैस की कीमतों ने जनता का बजट खराब कर दिया है। पेट्रोल के दाम बढ़े हुए हैं। नौजवानों के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है। वह कहते हैं सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। किसानों के उत्पीड़न के बाद कोई सरकार नहीं चला सकता। जनता 2022 के विधानसभा चुनावों की तरफ देख रही है।    

 

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें... 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.