Friday, Jun 09, 2023
-->

रेल और रक्षामंत्री समेत CM ने किया एलफिन्स्टोन स्टेशन का दौरा, सेना बनाएगी नया ओवरब्रिज

  • Updated on 10/31/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल। मंगलवार को रेल मंत्री पीयुष गोयल, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस अचानक ही दौरे पर निकले। उन्होंने एलफिन्स्टोन स्टेशन का भी दौरा किया। बता दें कि लगभग एक महिने पहले एलफिन्स्टोन स्टेशन के ओवरब्रिज पर भगदड़ हुई थी जिसमें 23 लोग मारे गए थे।

मुंबई ओवरब्रिज भगदड़: सात पीड़ितों ने रेल ट्रिब्यूनल से की मुआवजे की मांग

दौरे पर पीयुष गोयल ने कहा कि सेना ने ओवरब्रिज के पुनर्निर्माण में मदद करने पर सहमति जताई है। यह परियोजना 31 जनवरी 2018 तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मुंबई में दो अन्य फुट ओवरब्रिजों की पुनर्निर्माण के लिए पहचान की गई है। इनपर काम किया जाएगा और सैन्य मदद से इन्हें पूरा किया जाएगा। 

एलफिन्सटन भगदड़ : KEM हॉस्पिटल की शर्मनाक हरकत, शवों के माथे पर चिपकाए नंबर

वहीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मदद देने के लिए सेना की सराहना की। सेना प्रमुख जनरल बिप्पीन रावत के साथ चर्चा के बाद सीतारमन ने कहा कि सेना ने कहा कि वे इस परियोजना को पूरा करने के लिए तैयार हैं क्योंकि वो राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका है।

उन्होंने कहा कि सेना यहां का निरीक्षण कर चुकी है। वो इस बात को मूल्यांकन कर चुके हैं कि पुल का निर्माण कब और कहां होगा। वे काम के हर चरण में साथ होंगे। शायद पहली बार सेना से किसी सिविल कार्य में मदद के लिए पूछा गया था। लेकिन एल्फिन्स्टन त्रासदी इतनी बड़ी थी कि ऐसा करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि यह पुल महाराष्ट्र निर्माण पर पूरा किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.