नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। अयोध्या (Ayodhya) में चौथे दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi adityanath) ने 2017 में इस दीपोत्सव की शुरुआत की थी। कोविड-19 महामारी के प्रसार और राम मंदिर (Ram mandir) निर्माण की तैयारियों के बीच यह पहला दीपोत्सव होगा। इसे ऐतिहासिक एवं यादगार समारोह बनाने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पिछले वर्ष यह समारोह पांच से सात दिनों तक चला था लेकिन इस वर्ष यह तीन दिनों तक चलेगा। NGT ने NCR में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध समारोह में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा समारोह के दौरान भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा जिसमें महिलाएं ‘मिशन शक्ति’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए हिस्सा लेंगी। संस्कृति विभाग ने इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली है और इस पर काम भी शुरू हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि भगवान राम के वनवास से लौटने पर अयोध्या में होने वाला राज्याभिषेक समारोह आकर्षण का केंद्र होगा और उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों की महिला कलाकार अपनी प्रस्तुति से इसे और भव्य बनाएंगी।
फिर मुसीबत में फंसा Tanishq, दिवाली से जुड़ा विज्ञापन विरोध के बाद लेना पड़ा वापस... मिशन शक्ति को देगा बढ़ावा अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी (avnish awasthi) ने कहा कि चौथा दीपोत्सव अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मिशन शक्ति को बढ़ावा देगा। समारोह का विषय महिला सशक्तीकरण होगा। सभी समारोहों में सैकड़ों महिलाएं अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। यही नहीं इस वर्ष राम कथा पार्क में रामलीला का आयोजन महिलाएं करेंगी और सरयू नदी के तट पर दीया जलाने के मुख्य कार्यक्रम में अधिकतर महिलाएं ही शामिल होंगी।
अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा है कि भगवान राम की जयघोष के बीच 5.51 लाख दीये अयोध्या में जलाए जाएंगे। दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं।
समाधान के लिए संस्थागत सहयोग जरूरी है: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
‘राहगीरी' के लिए कनॉट प्लेस की सड़क बंद करने से व्यापारियों में रोष,...
राहुल गांधी ने पूछा - जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री...
नर्मदा नदी में बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए गुजरात सरकार का राहत...
देश में एक चुनाव कराने के विषय पर हाई लेवल कमेटी की पहली बैठक
दानिश अली के अशोभनीय आचरण की भी जांच की जाए : भाजपा सांसद निशिकांत...
हिमंत की पत्नी ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ किया मानहानि का...
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ED के समन को झारखंड हाई कोर्ट में दी...
PM मोदी ने वाराणसी में किया अंतररष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
पुलिस की लचर जांच से निराश सुप्रीम कोर्ट ने की जांच संहिता की हिमायत