नई दिल्ली/नेशनल ब्यूरो। हिमाचल विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में अहम बदलाव किया है। पार्टी ने लोकसभा सदस्य प्रतिभा वीरभद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह कुलदीप राठौर की जगह लेंगी। पार्टी ने चुनाव को लेकर कई कमेटियां भी गठित की है, जिसमें सबसे अहम नाम आनंद शर्मा का है, जिन्हें स्टीयरिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आनंद शर्मा पार्टी ने कथित असंतुष्ट नेताओं के समूह जी-23 के सदस्य हैं।
PK का कांग्रेस में शामिल होने से इंकार, बोले-मेरी नहीं, अच्छे नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की जरूरत हिमाचल में इसी साल नवम्बर में विधानसभा चुनाव है। चुनाव से छह महीने पहले पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर को हटाने का फैसला लेते हुए उनकी जगह प्रतिभा वीरभद्र को यह जिम्मेदारी थमा दी है। पार्टी का यह फैसला राठौर को लेकर पार्टी के भीतर असंतोष को माना जा रहा है। हिमाचल कांग्रेस के कई नेता राठौर की कार्यशैली की शिकायत पार्टी हाईकमान से की थी। पिछले दिनों पार्टी के 22 नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ हुई बैठक में हिमाचल के सियासी हालात और पार्टी-संगठन के संबंध में फीडबैक दिया था। बताया जाता है कि उसी के आधार पर आलाकमान ने अब राठौर की जगह प्रतिभा वीरभद्र सिंह को संगठन प्रमुख की जिम्मेदारी दी है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष बनने की दौड़ में सीएलपी लीडर मुकेश अग्निहोत्री का भी नाम था। इसके अलावा विधायक सुखविंदर सिंह सुुक्खू, और कौल सिंह ठाकुर का भी नाम इस पद की दौड़ में शामिल था। प्रतिभा वीरभद्र को कुलदीप राठौर खेमे से ही जोड़ कर देखा जा रहा है।
जिग्नेश मेवानी को मारपीट से संबंधित मामले में 5 दिन की पुलिस हिरासत इसके साथ ही हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा, पवन काजल और विनय कुमार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। गंगूराम मुसाफिर, इंद्रदत्त लखनपाल, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, रवि ठाकुर और सुरेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संजय अवस्थी, नरेश चौहान, महेश्वर चौहान, हरीष जनार्था, सुरेंद्र चौहान और मोहिंदर चौहान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. राजेश शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हर्षवर्धन चौहान विधायक दल के उपनेता की जिम्मेदारी दी गई है और जगत सिंह नेगी को चीफ व्हिप की जिम्मेदारी दी गई है। विप्लव ठाकुर को अनुशासन समिति का अध्यक्ष और कुलदीप कुमार को उपाध्यक्ष बनाया है।
राहुल गांधी का आरोप- PM के ‘मास्टर स्ट्रोक’ से 45 करोड़ लोगों ने नौकरी की उम्मीद छोड़ी पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने के प्रयास करते हुए चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से बनाई गई विभिन्न समितियों में भी नेताओं को समाहित करने का काम किया है। इसमें सबसे प्रमुख नाम जी-23 के सदस्य आनंद शर्मा का है। पार्टी ने शर्मा को स्टीयरिंग कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है। कमेटी में आशा शर्मा, धनीराम शांडिल, कुलदीप सिंह राठौर, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, राम लाल ठाकुर, चंद्र कुमार, सुरेश चंदेल और हर्षवर्धन चौहान सदस्य बनाए गए हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू को चुनाव अभियान समिति के प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पार्टी ने स्क्रीनिंग कमेटी, घोषणा पत्र समिति, समन्वय समिति, चुनाव प्रबंधन समिति, अनुशासन समिति, प्रचार एवं प्रकाशन समिति, मीडिया एवं सोशल मीडिया समिति का गठन किया है।
रेवड़ी कल्चर पर फिर बरसा सुप्रीम कोर्ट, कहा- मुफ्त सौगातें एक गंभीर...
जगदीप धनखड़ बने देश के 14वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु...
प्रधानमंत्री मोदी ने PMO में कार्यरत कर्मचारियों की बेटियों से बंधवाई...
वेंटिलेटर पर हैं राजू श्रीवास्तव, मदद के लिए आगे आए CM Yogi Adityanath
गुरुग्राम के क्लब में महिला से दुर्व्यवहार, उसके दोस्तों से मारपीट के...
CBI ने मवेशी तस्करी मामले में TMC नेता अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया
हर घर तिरंगा अभियानः अमर शहीद औरंगजेब की मां ने घर पर तिरंगा फहराया
महाराष्ट्र: जालना में छापे के दौरान 56 करोड़ नकद, 14 करोड़ के आभूषण...
MOVIE REVIEW: असाधारण रूप से, आमिर खान ने जीता दिल, छा गए "लाल सिंह...
राजौरी में सेना के शिविर पर आत्मघाती हमला, दो आतंकवादी ढेर