Tuesday, Oct 03, 2023
-->
bihar assembly election nda narendra modi nitish kumar sobhnt

जीत के बाद बोले पीएम, बिहार ने दुनिया को बताया लोकतंत्र कैसे मजबूत होता है

  • Updated on 11/11/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar assembly election) में एनडीए (NDA) को एक बार फिर से पूर्ण बहुमत मिला है। एक बार फिर से बिहार में मुख्यमंत्री का पद नीतीश कुमार (Nitish kumar) संभालने जा रहे हैं। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra modi) ने ट्वीट करके कहा है कि बिहार ने बता दिया कि लोकतंत्र को कैसे मजबूत किया जाता है। 

बिहार चुनाव के नतीजों से लालू हैं मायूस, लोगों से मिलने से किया इनकार

पीएम ने किया ट्वीट
उन्होंने ट्वीट करके कहा कि मैं बिहार के हर नागरिक को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हर व्यक्ति हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए हम पूरे  समर्पण के साथ निरंतर काम करते रहेंगे। वह कहते हैं कि बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया है। आज एक बार फिर बिहार ने दुनिया को बताया है कि लोकतंत्र को कैसे मजबूत किया जाता है।  
 



बिहार में जीत से गदगद ओवैसी ने कहा- बंगाल का चुनाव भी लड़ूंगा, क्या करेगा कोई

नया दशक बिहार का होगा 
वह कहते हैं कि बिहार ने रिकॉर्ड संख्या में गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया है और विकास के लिए निर्णायक फैसला भी सुनाया है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि बिहार के युवा साथियों ने स्पष्ट कर दिया है कि नया दशक बिहार का होगा और आत्मनिर्भर बिहार उसका रोडमैप होगा। 

बिहार चुनाव परिणाम में दिखा मोदी और योगी का जलवा, असर है बरकरार

125 सीटों पर मिली जीत
उल्लेखनीय है कि बिहार में सत्ता विरोधी लहर और विपक्ष की कड़ी चुनौती को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत प्राप्त कर बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया है। भले ही राजग ने बहुमत हासिल किया है, लेकिन इस चुनाव में विपक्षी ‘महागठबंधन’ का नेतृत्व कर रहा राष्ट्रीय जनता दल 75 सीटें अपने नाम करके सबसे बड़ी एकल पार्टी के रूप में उभरा है।      

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.