Monday, Sep 25, 2023
-->
bihar assembly election rjd rlsp upendra kushwaha tejaswi yadav sobhnt

बिहार में तेजस्वी ने उपेन्द्र कुशवाह के साथ किया बड़ा खेल, अपनी ही पार्टी से किया बाहर

  • Updated on 3/13/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बिहार (Bihar) में भले ही विधानसभा चुनाव (Assembly election) समाप्त हो गए हैं मगर वह राजनीतिक गर्मागर्मी अभी भी जारी है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के तेजस्वी यादव ने सत्ताधारी पार्टी जेडीयू को बड़ा झटका दिया है। सुनने में  आ रहा था कि उपेन्द्र कुशवाह की पार्टी रालोसपा जल्द ही जेडीयू के साथ मिलने वाली है। इससे पहले तेजस्वी यादव ने एक बड़ा खेल करते हुए पूरी पार्टी के 35 छोटे-बड़े नेताओं को राजद की शपथ दिला दी है। जिसके बाद रालोसपा में अकेले उपेन्द्र कुशवाह रह गए हैं।  

औद्योगिक उत्पादन फिर हुआ नकारात्मक, 1.6 फीसदी की गिरावट  

 


तेजस्वी ने किया ट्वीट 
बता दें कुछ समय से लगातार अटकलें लगाई जा रही थी कि रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाह अपनी पार्टी का विलय जनता दल यूनाईटेड में करना चाहते हैं। इससे पहले आज तेजस्वीय यादव ने ट्वीट करके बताया है कि रालोसपा के संस्थापकों,पदाधिकारियों ने आज रालोसपा से उपेन्द्र कुशवाह को निष्काषित कर अपनी पार्टी का विलय राजद में कर दिया है। अब केवल उपेन्द्र कुशवाह अकेले रह गए हैं। वह कहते हैं कि बिहार की राजनीति में यह एक बड़ा बदलाव है।उपेन्द्र कुशवाह की पार्टी अब राजद का हिस्सा बन गई है। 

अखिलेश यादव बोले- जब-जब साइकिल चली तो उत्तर प्रदेश में सरकार बदली

तेजस्वी ने बड़ा खेल किया
जहां राजनीतिक गुरुओं की नजर अभी पश्चिम बंगाल पर टिकी हुई है। ऐसे में बिहार में तेजस्वी ने बड़ा खेल कर दिया। तेजस्वी ने उपेंद्र कुशवाह के पैरों के नीचे से जमीन खिसकाते हुए खुद उनकी जमीन छीन ली है। कहा जा रहा था कि कुशवाह लव-कुश समीकरण में खुद को फिट करते हुए नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में शामिल होने वाले थे। मगर उससे पहले ही राजद ने खेल कर दिया और रालोसपा के 35 से अधिक नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया।   

जांच एजेंसी स्पष्ट करे कब तक दाभोलकर, पानसरे हत्याकांड की जांच पूरी होगी : होई कोर्ट  

उपेन्द्र कुशवाह पर किया हमला
तेजस्वी यादव ने उपेन्द्र कुशवाह पर हमला करते हुए कहा है कि पहले कुशवाह राजेडी के प्रमुख लालू यादव को सलाह देते थे कि नीतीश जैसे दोस्त हों तो दुश्मन की क्या जरुरत है। और वह खुद जाकर नीतीश की पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। लेकिन अब तेजस्वी ने ऐसा खेल किया है कि जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार और उपेन्द्र कुशवाह की नींद उड़ गई होगी। जल्दी ही जेडीयू से जुड़ने वाले कुशवाह अब देखते रह गए कि कैसे उनके सभी नेताओं ने राजद का हाथ थाम लिया   

 

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें... 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.