नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बिहार (Bihar) में एक बार फिर से एनडीए (NDA) की सरकार बनने जा रही है। एक बार फिर से बिहार की कमान नीतीश की अगुवाई में एनडीए संभालने जा रहा है। एनडीए की जीत के हीरो के रुप में इस बार बीजेपी सामने आई है। जिसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की अगुवाई में बिहार में एनडीए को बड़ी जीत दिलाई है। बता दें बिहार में एनडीए की इस जीत का श्रेय 3 एम फैक्टरों को दिया जा रहा है। जिनकी वजह से एनडीए सरकार बनती दिख रही है। Afternoon Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें
पहला फैक्टर -पीएम मोदी बता दें एनडीए की जीत का सबसे बड़ा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया जा रहा है। नीतीश के खिलाफ जनता का गुस्सा दिखाई दे रहा था। पीएम मोदी ने एनडीए के लिए जान फूंकते हुए करीब एक दर्जन से ज्यादा सभाएं की थी। पीएम कई रैलियों में नीतीश कुमार को साथ लेकर चले थे। उन्होंने बिहार में नीतीश कुमार के लिए वोट मांगा था। इसके अलावा उन्होंने अपनी सभाओं में केंद्र की योजनाओं का गुणगान किया। साथ ही साथ राष्ट्रीय मुद्दों पर विपक्ष को खूब खरी-खोटी भी सुनाई थी। सोशल मीडिया पर छलका पुष्पम प्रिया का दर्द, पोस्ट लिख बिहारवासियों को कही ये बात
दूसरा फैक्टर- महिलाएं राज्य में एनडीए सरकार की जीत का दूसरा महत्वपूर्ण फैक्टर महिला को भी माना जा रहा है। बिहार में महिला वोटर लगातार नीतीश कुमार की समर्थक मानी जाती रही है। महिला वोटर शराबबंदी के बाद नीतीश की समर्थक बन गई है। इसके अलावा केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ भी सीधे महिलाओं को मिल रहा है। उज्जवला योजना, शौचालयों का निर्माण, पक्का घर, मुफ्त राशन, महिलाओं को सीधे आर्थिक मदद जैसी कई योजनाओं का लाभ मिला है ।
जीत के बाद बोले पीएम, बिहार ने दुनिया को बताया लोकतंत्र कैसे मजबूत होता है तीसरा फैक्टर- मुस्लिम वहीं बिहार में इस बार तीसरा एम फैक्टर मुस्लिम माना जा रहा है। बिहार में लम्बे समय में राजग का मुख्य वोट मुस्लिम और यादव रहा है। जिसे उसके लिए जिताऊ माना जाता रहा है। इस बार बिहार में एआईएमआईएम, बसपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों में मुस्लिम वोट बंट गया था। जिसका सीधे फायदा एनडीए को मिला और महागठबंधन के खाते में जुड़ने वाला यह वोट खराब हो गया।
भाजपा अध्यक्ष पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- कौन हैं नड्डा
त्रिवेन्द्रम एयरपोर्ट का अदानी द्वारा अधिग्रहण किए जाने पर...
मोदी सरकार की किसानों से 10वें दौर की वार्ता के अगले दिन होगी SC...
दिल्ली दंगे: कोर्ट का पुलिस को आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड सुरक्षित...
मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध में भाग लेंगे शरद पवार,...
किसान यूनियन नेता बोले- पुलिस प्रशासन को ट्रैक्टर रैली पर रोक नहीं,...
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड को मजबूती देने के लिए गांव के स्तर पर...
आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवक 26 जनवरी को किसान ‘ट्रैक्टर परेड’ में...
अनिल घनवट बोले- कानूनों को रद्द करना लंबे समय में जरूरी कृषि सुधार के...