नई दिल्ली/नेशनल ब्यूरो : भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर एक बार फिर से सबूत मांगने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पलटवार किया है। साथ ही कांग्रेस पार्टी सुर्खियों में रहने के लिए देश के वीर भारतीय सेना के पराक्रम पर विश्वास न करके लगातार उनका अपमान करते आ रही है। भारत जोडऩे की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता वास्तव में भारत तोडऩे में लगे हैं, तभी तो इनकी तथाकथित भारत जोड़ो यात्रा जब जम्मू कश्मीर पहुंचती है तो भारतीय सेना से सर्जिकल स्टाईक और एयर स्टाईक का सबूत मांगती है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आखिर कांग्रेस पार्टी निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा क्यों नहीं करती है? विश्व के सर्वाधिक पराक्रमी भारतीय सेना पर कांग्रेस पार्टी को विश्वास क्यों नहीं है? उन्होंने कहा कि भारत अखंड था, अखंड है और अखंड रहेगा। राहुल गांधी की यात्रा जब जम्मू कश्मीर पहुंचती है तो कांग्रेस पार्टी पुन:सर्जिकल स्टाईक और एयर स्टाईक का प्रमाण मांगती है, ऐसा क्यों? भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी संविधान की शपथ लेकर सांसद जरुर बन गए, किन्तु उन्होंने संविधान खोलकर कभी पढ़ा नहीं, तभी तो वे नहीं जान पाए कि अनुच्छेद 370 अस्थायी है। कांग्रेस पार्टी ने 2019 लोकसभा चुनाव के समय अपने मेनिफेस्टो में लिखा था कि जम्मू-कश्मीर से जुड़े अनुच्छेद 370 को हटाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और ना ही ऐसा कोई प्रयास किया जाएगा। राहुल गांधी बताएं कि अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस पार्टी का स्टैंड क्या है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का षडय़ंत्र था कि पुलवामा की घटना को अंदरूनी आतंकी घटना बताओ और पाकिस्तान को क्लीनचिट दो। इन दोनों कामों में सफल नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी भारतीय सेना को झूठा साबित करने के लिए प्रमाण मांगने लगी। जब यह भी विफल हो गया तो कांग्रेस पार्टी कहने लगी कि सर्जिकल स्ट्राइक किया तो कौन से बड़ी बात हो गयी, कांग्रेस पार्टी के शासन में भी सर्जिकल स्टाईक हुए थे। भाजपा प्रक्ता ने कहा कि सेना पर विश्वास अटूट, अडिग और राजनीति से परे होता है। बार बार सबूत मांगना दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी को देश वीर सेना पर विश्वास नहीं है। जब सेना स्पष्ट कर देती है कि एक सर्जिकल स्ट्राइक हुआ है तो राजनीतिक फायदा उठाने के लिए कांग्रेस पार्टी के नेता अपने शासन काल में सर्जिकल स्ट्राइक होने की संख्या गिनाने लगते हैं। भाटिया ने पूछा कि भारतीय सेना आतंकी मुल्क पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मार गिराती है तो इसका दर्द पाकिस्तान और भारत में रहने वाली कांग्रेस पार्टी को क्यों होता है? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से नफरत करने में कांग्रेस पार्टी इतनी अंधी हो गयी है कि उसे अपनी जिम्मेदारियों का अहसास नहीं है। पुलवामा हमला होने के आधे घंटे बाद कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पुलवामा की घटना को अंदरुनी आतंकवाद का परिणाम बताते हुए इस हमले में आतंकवादी मुल्क पाकिस्तान को एक प्रकार से क्लीनचिट दे दी थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और देश की जनता को भारतीय सेना के वीर जवानों पर पूरा विश्वास है, किन्तु कांग्रेस पार्टी ने सर्जिकल स्ट्राइक का स्टेज टू तैयार करके सेना से प्रमाण मांगे। इसके बाद कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक का स्टेज थ्री तैयार किया। स्टेज थ्री में सूचना के अधिकार के तहत सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी मांगी गयी। डीजीएमओ ने उस आरटीआई का उत्तर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया, स्थिति का...
देश का एक ऐसा गांव जहां पैदा होते ही हो जाती है बच्चे की मौत, 500...
टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में आया नया अपडेट, ये खास फीचर्स हुआ शामिल
रेल हादसे में 261 की मौत, राहत एवं बचाव कार्य में वायुसेना के विमान...
हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिलने के बाद बीमार पत्नी से मिलने पहुंचे...
ओडिशा ट्रेन एक्सिडेंट इतिहास की भीषण दुर्घटना में से एक, पढ़ें कब- कब...
BJP ने बालासोर ट्रेन हादसे के बाद शनिवार को सरकार का वर्षगांठ...
रेल मंत्री ने रेल दुर्घटना स्थल का दौरा किया, कहा- राहत एवं बचाव...
अंकिता भंडारी के परिजन ने की हत्याकांड की पैरवी कर रहे विशेष लोक...
हरियाणा : पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सरकारी कर्मचारियों का साइकिल...