Wednesday, Mar 22, 2023
-->
BJP made a serious allegation, liquor scam money was used in Goa elections

भाजपा ने लगाया गंभीर आरोप, शराब घोटाले के पैसे गोवा चुनाव में किए इस्तेमाल

  • Updated on 2/2/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने उपराज्यपाल विवाद पर दावा किया कि जैसे ही ईडी ने गोवा चुनाव मे आम आदमी पार्टी के द्वारा शराब घोटाले के पैसे के उपयोग पर चार्जशीट दायर की तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उस पर से जनता का ध्यान भटकाने के लिए एलजी से नया विवाद छेड़ दिया।
       वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दुखद है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली के उपराज्यपाल पर लगातार गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी करके दिल्ली में संवैधानिक संकट पैदा कर रहे हैं ताकि ईडी द्वारा दायर चार्जशीट से ध्यान भटका सकें। उन्होने कहा, 2013 मे जब अरविंद केजरीवाल ने पहला चुनाव लड़ा था तब भी उन्हे मालूम था कि दिल्ली एक केन्द्र शासित प्रदेश है जहां प्रशासनिक व्यवस्थाओं में उपराज्यपाल का अधिपत्य है। 
       भाजपा नेता ने कहा, वह शुरू से उपराज्यपाल के साथ टकराव करते रहे कई अदालतों में भी गए लेकिन कहीं फैसला पक्ष में नहीं आया। इसी टकराव की राजनीति के चलते 62 सीटों से सिमट कर निगम चुनाव में 42 पर आ गई। विरेंद्र सचदेवा ने कहा, उनके राजनीतिक अस्तित्व के लिये बेहतर होगा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब उपराज्यपाल से सत्ता संघर्ष छोड़ कर दिल्ली के विकास पर ध्यान दें। 
         वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी आरोप लगाया कि करीबन सौ करोड़ रूपए गोवा चुनाव के लिए दिया गया। इसमें आप नेता शामिल रहे हैं। ईडी की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होने कहा कि अरविंद केजरीवाल का इस तरह का भ्रष्टाचार करना, शराब माफिया से पैसे लेकर प्रचार करना यह ऐसा अपराध है जिसके लिए दिल्ली व संविधान माफ नहीं करेगा। 
 

comments

.
.
.
.
.