नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आने वाला साल राज्यसभा में सीटों की संख्या के लिहाज से भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छा रहने वाला है। देश के अधिकतर राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जिसका उसे आने वाले साल में होने वाली 65 राज्यसभा सीटों के चुनाव में फायदा होगा। अगले साल भाजपा के कुल 17 सदस्य रिटायर होंगे लेकिन विधानसभाओं की मौजूदा स्थिति के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 27 सीटों पर जीत की स्थिति में है। इसके अलावा अगले साल रिटायर होने वाले 4 नामांकित सदस्य भी पार्टी द्वारा ही राज्यसभा में भेजे जाएंगे। इसका मतलब है कि भाजपा को कुल मिलाकर 14 सदस्यों का फायदा हो सकता है।
PM मोदी बोले- नोएडा आकर CM योगी ने तोड़ा अंधविश्वास
फिलहाल भाजपा राज्यसभा में 57 सीटों वाली पार्टी है और यदि पार्टी को 10 सीटों का फायदा होता है तो भाजपा 67 सीटों के साथ राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी हो जाएगी जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस के 17 सदस्य अगले साल रिटायर होंगे लेकिन विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं में पार्टी के पास इतने सदस्य नहीं हैं कि वह रिटायर होने वाले सारे सदस्यों को दोबारा राज्यसभा में भेज सके। कांग्रेस महज 6 सदस्यों को ही दोबारा राज्यसभा में भेज पाएगी और पार्टी को 11 सदस्यों का नुक्सान होगा। फिलहाल राज्यसभा में कांग्रेस और भाजपा दोनों की 57 सीटें हैं। 11 सीटों के नुक्सान के बाद कांग्रेस 2018 में राज्यसभा के अंदर 50 से नीचे आ सकती है।
Live: मां और पत्नी से हुई कुलभूषण जाधव की मुलाकात
इस चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी का भी राज्यसभा में खाता खुल जाएगा। ‘आप’ की फिलहाल दिल्ली में सरकार है, लोकसभा में 4 सांसद हैं और पार्टी पंजाब विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है लेकिन पार्टी के पास राज्यसभा में नुमाइंदगी के लिए कोई व्यक्ति नहीं है। 16 जनवरी को होने वाले दिल्ली की 3 सीटों के चुनाव में पार्टी को 3 सीटों का फायदा होगा। इसी चुनाव में समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगेगा। पार्टी के पास फिलहाल राज्यसभा में 18 सीटें हैं लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा को महज 47 सीटें मिली हैं जिसका उसे राज्यसभा चुनाव में नुक्सान होगा। पार्टी के 6 सदस्य रिटायर हो रहे हैं लेकिन अगले साल राज्यसभा चुनाव में पार्टी सिर्फ एक ही सीट जीत सकेगी।
UPA का दशक घोटालों वाला, आज दुनिया आशा से भारत की तरफ देख रही: PM मोदी
संसद से हटाया गया राहुल गांधी के भाषण का हिस्सा, कांग्रेस बोली-...
B'Day Spl: जब Kareena से मिलने फिल्म के सेट पर पहुंच गईं थी सैफ की...
बेटी की शादी के लिए Smriti Irani ने बुक किया पूरा किला, देखें 500 साल...
बेहद खास है Kiara Advani के कलीरे, सिद्धार्थ के इस खास को दिया...
श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को ग्राइंडर में पीसकर सड़क पर फेंकता था...
Propose Day: राशि के अनुसार करें प्रपोज, पक्का बनेगी बात
RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट, बढ़ेगी लोन की ईएमआई, कर्ज होगा महंगा
B'Day Spl: जब एक शादी शुदा महिला को दिल दे बैठे थे Jagjit Singh,...
UP भाजपा में संगठन स्तर पर फेरबदल की तैयारी, सुभासपा से गठबंधन की...