Saturday, Sep 23, 2023
-->
Budget 2021 Coronavirus pendemic narendra modi, 5 Trillion economy sobhnt

सरकार के 5 ट्रिलियन के टारगेट से अभी कितनी दूर है अर्थव्यवस्था

  • Updated on 2/1/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।  भारत में आज आम बजट 2021 (Budget 2021) पेश हो रहा है, ऐसे में देश के कोरोना महामारी के बाद आ रहे इस बजट को  काफी गंभीरता से लिया जा रहा है, लोग कोरोना संकट के बाद इस आम बजट से काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं, इसी बीच अब लोग देश की अर्थव्यवस्था को लेकर चर्चा कर रहे हैं। लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन बनाने के सपने पर चर्चा कर रहे हैं। बता दें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ साल पहले कहा था कि वित्त वर्ष 2024-25 भारत को 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बना देंगे। मगर वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह मुश्लिक लग रहा है। 

2025 तक नामुमकिन लगता है आंकड़ा
बता दें फिलहाल भारत की अर्थव्यवस्था 2.9 ट्रिलियन डॉलर की है, मगर अभी हाल में अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने बताया था कि साल 2021 में भारत की जीडीपी 11.5 प्रतिशत के अनुमान से वृद्धि कर सकती है मगर उसके बाद भी यह नामुमकिन सा लगता है कि साल 2025 तक भारत की जीडीपी 5 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी।  

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आई अच्छी खबर, जनवरी में उच्च रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा GST कलेक्शन

देश की अर्थव्यवस्था 11 फीसद रहने का अनुमान
बता दें भारत के आर्थिक सलाहकार के वी सुब्रमण्यम ने भी कहा है कि इस साल देश की अर्थव्यवस्था 11 फीसद के आसपास रह सकती है। जो दुनिया के किसी भी देश में सबसे अधिक होगी। इस साल केवल भारत ही दहाई के आंकड़े को छूने वाली है। मगर इसके बाद भी यह नहीं कहा जा सकता कि भारत सरकार 2025 तक 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था हांसिल कर लेगी। क्योंकि यह बहुत मुश्किल है सरकार को अगले 5 साल तक लगातार 12 फीसद की वृद्धि जाएगी तब ही यह आंकड़ा छूआ जा सकता है मगर ऐसा हो पाना मुमकिन नहीं लगता।  

Budget 2021: जान लें इन शब्दों के अर्थ तो बजट को समझने में होगी आसानी 

2030 तक अर्थव्यवस्था होगी हांसिल
वहीं दूसरी तरफ सरकार केवल 8 फीसद की वृद्धि दर हांसिल करेगा तो वह 2030 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का सपना पूरा कर सकता है। हालांकि सरकार 2025 तक इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए समूचे सिस्टम को मजूबत करने का काम किया जा रहा है। बता दें कोरोना वायरस ने भारतीय अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसकी वजह से 2020 की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था -23.9 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी तिमाही में -7.5 फीसद  गिरावट दर्ज की गई है। 

पिछले साल भारत की अर्थव्यवस्था 4.2 प्रतिशत रही
बता दें 2019-20 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 4.2 प्रतिशत रही थी। जब इस साल 7.7 फीसद की अर्थव्यवस्था में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कोविड के दौर में चीन से तेजी से अपनी अर्थव्यवस्था मे गति हांसिल की है। भारत की अर्थव्यवस्था इस समय 2.9 ट्रिलयन डॉलर की है,वहीं इसकी तुलना में चीन की अर्थव्यवस्था करीब 15.68 ट्रिलियन डॉलर की है।  

 

यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...

comments

.
.
.
.
.