Thursday, Jun 01, 2023
-->
CEO sought cooperation from industrialists for awareness on voter list

मतदाता सूची पर जागरूकता के लिए सीईओ ने मांगा उद्योगपतियों से सहयोग

  • Updated on 11/25/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह ने आज एक बैठक में भारतीय उद्योग परिसंघ के नेताओं और अधिकारियों को संबोधित किया और उनके कर्मचारियों, उद्योग के सदस्यों और अन्य हितधारकों के बीच मतदाता सूची को लेकर चल रहे संशोधन अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहयोग मांगा। 
       उन्होने कहा कि एक जनवरी 2023 को या उससे पहले अगर 18 साल उम्र है तो मतदाता सूची मं फार्म छह भरकर अपना नाम दर्जकरवाएं। यह ऑनलाइन, ऑफलाइन व ऐप के जरिए भी दर्ज करवाया जा सकता है। 
        इसके साथ ही किसी मतदाता के विवरण में कोई गलती हो तो उसे सुधारा जा सकता है। मोबाइल ऐप पर सभी जानकारियां उपलब्ध हैं वहीं  चुनाव हेल्पलाइन नंबर 1950 पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक अवकाश को छोड़कर रोज संपर्क कर सकते हैं। आयोग ने नौ नवम्बर को प्रस्तावित मतदाता सूची जारी की है और अब 8 दिसम्बर तक दावे और आपत्तियां ली जा सकेंगी। 
       बैठक में माधव सिंघानिया, अध्यक्ष सीआईआई दिल्ली राज्य और एमडी और सीईओ जे के सीमेंट, उपाध्यक्ष सीआईआई रोहन वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राहुल चौधरी, डॉ अलका कौल, रचना जिंदल, रवि तोमर, प्रियंकर बैद, तरुण पोद्दार,  विशाल सिन्हा, श्रीकांत शर्मा आदि मौजूद थे। 
 

comments

.
.
.
.
.