Friday, Sep 29, 2023
-->
cm-kejriwal-wishes-happy-eidulfitr-to-everyone

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर सभी को दी ईद की बधाई

  • Updated on 6/5/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली (New Delhi)  के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर सभी को ईद  की बधाई दी है.

आज पूरे देश में ईद (eidulfitr) की धूम है. राजधानी दिल्ली में भी लोगों ने मस्जिदों में नमाज पढ़कर और एक दूसरे के साथ मिलकर देश में अमन और तरक्‍की की दुआ मांगी।

रमजान के अंत के साथ ही बुधवार को देश भर में ईद का पर्व मनाया जा रहा है। बता दें कि ईद उल फितर के इस त्योहार में लोग एक दूसरे को मीठी सेवई खिलाते हैं।

दिल्लीवासियों पर दोहरी मार, गर्मी के साथ बिजली कटौती ने किया हाल बेहाल

मस्जिदों में नमाज पढ़ने वालों की भारी भीड़

इस त्योहार को मनाने के लिए सबसे पहले सुबह बड़ी संख्या में मुसलमानों ने मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज पढ़ी। पाक रमजान महीने के समापन पर दिल्ली के जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और हजरत निजामुद्दीन सहित बड़ी मस्जिदों में और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई। पर्व के चलते मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज पढ़ने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली।

#EidUlFitr : देश भर में आज ईद की धूम, राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली सरकार ने दी थी इफ्तार पार्टी

बता दें कि इससे पहले दिल्ली सरकार (Delhi Government) की तरफ से सोमवार को रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित की गई थी। इसकी सबसे खास बात ये रही की इसमें दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta) भी मौजूद थे। इस पार्टी में गुप्ता ने सीएम अरविंद केजरीवाल को खजूर खिलाकर इफ्तार पार्टी की शुरूआत की थी। इस इफ्तार पार्टी में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) सहित आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

आयुष्मान भारत योजना पर बोले सत्येंद्र जैन- लागू होने के बाद भी मरीजों को क्यों लाया जाता है दिल्ली

'प्रेम प्रकट करने का दिन'

विजेंद्र गुप्ता ने कहा था कि, आज का दिन प्रेम प्रकट करने का है। एक-दूसरे को बधाई देने और साथ-साथ खुशी मनाने का होता है। इसलिए इफ्तार पार्टी में शामिल होने से राजनीति का कोई लेना-देना नहीं है। इस इफ्तार पार्टी का आयोजन दिल्ली सरकार की उर्दू अकादमी ने किया था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.