Friday, Mar 31, 2023
-->
cold-rises-in-kashmir-valley-mercury-continues-to-fall-below-zero-prsgnt

कश्मीर घाटी में बढ़ती जा रही है ठंड , पारा शून्य से नीचे गिरना जारीः मौसम विभाग

  • Updated on 12/17/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कश्मीर में आज न्यूनतम तापमान शून्य से और नीचे चला गया तथा आसमान साफ रहा है। इस बात की जानकारी मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने दी है। उन्होंने कहा है कि बीती रात, श्रीनगर में इस मौसम में अब तक की सबसे सर्द रात रही थी। वहीं संघ शासित प्रदेश में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा था।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि घाटी में रात के तापमान में गिरावट जारी रही और आसमान साफ रहा है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा जो कि पिछली रात 4.8 डिग्री सेल्सियस था।

किसान आंदोलन पर रवि किशन के बिगड़े बोल, कहा- पाकिस्तान, चीन से हो रही है फंडिंग

इस मौसम में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि शहर में पिछली रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात थी जिसके कारण कई जलाशय जम गए थे।

गुलमर्ग में तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जो कि सामान्य से छह डिग्री कम था। अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम में तापमान शून्य से 8.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा था। उन्होंने कहा कि काजीगुंड में तापमान शून्य से 4.9 डिग्री नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम और कोकेरनाग में शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है।

जावड़ेकर ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- बैठक में नहीं आते, फिर देते हैं सरकार को दोष

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि जम्मू कश्मीर में इस महीने के अंत तक बहुत अधिक बर्फबारी की उम्मीद नहीं है और 21-22 दिसंबर को कश्मीर के कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। हालांकि ऊपरी इलाकों में ठंड बढ़ते जाने के कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ते जाने की सम्भावनाएं दिख रही हैं।

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.