Saturday, Sep 23, 2023
-->
congress is putting pressure on center for relief to himachal, priyanka will visit from today

हिमाचल को राहत के लिए कांग्रेस बना रही केंद्र पर दबाव, प्रियंका आज से करेंगी दौरा,पीडि़तों से मुलाका

  • Updated on 9/11/2023

नई दिल्ली/अनिल सागर। हिमाचल को लेकर कांग्रेस केंद्र पर दबाव बना रही है कि वह प्राकृतिक आपदा पर उसकी सहायता के लिए हाथ बढ़ाए। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी-20 की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस बाबत जहां आग्रह किया वहीं अब प्रियंका गांधी भी इन इलाकों का दौरा कर इस मांग को तेज करेंगी। 
         कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार, 12 व 13 सितम्बर को हिमाचल प्रदेश के बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से प्रभावित मनाली, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन सहित अन्य जि़लों का दौरा कर हालात और नुकसान का जायज़ा लेंगी। साथ ही राहत और पुनर्निर्माण कार्यों का भी अवलोकन करेंगी। इस दौरान वे हिमाचल प्रदेश की जनता से मुलाकात कर आपदा से पैदा हुई परेशानियां साझा करेंगी। 
         प्रियंका गांधी का यह दौरा जाहिर है कि केंद्र सरकार पर दबाव बनाएगा कि वह राज्य के लिए सहायता का कदम बढ़ाए। कांग्रेस व खुद प्रियंका पहले कई बार केंद्र सरकार से यह गुहार लगा चुकी हैं कि वह प्राकृतिक आपदा को देखते हुए राहत पैकेज की घोषणा करे। वहीं कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने सहायता मुहैया करवाई है। 

comments

.
.
.
.
.