Tuesday, Mar 21, 2023
-->
congress-is-training-leaders-for-up-elections-running-a-mighty-campaign-by-training

यूपी चुनाव के लिए नेताओं को प्रशिक्षित कर रही कांग्रेस, चला रही प्रशिक्षण से पराक्रम अभियान

  • Updated on 8/29/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने में अभी वक्त है, लेकिन राजनीतिक दलों ने इसकी तैयारियां तेज कर दी है। कांग्रेस चुनावी दंगल में खम ठोकने के लिए अपने नेताओं की तैयारी करवा रही है। इसके लिए उन्हें बाकायदा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्य में अब तक 42 प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे हो चुके हैं। पार्टी ने 700 प्रशिक्षण कैंप लगाने का लक्ष्य रखा है।

यूपी चुनाव से पहले AAP ने आगरा में निकाली तिरंगा यात्रा, सिसोदिया भी शामिल

लगभग ढाई दशक से यूपी की सत्ता से दूर कांग्रेस अपनी सियासी जमीन तैयार करने की हर संभव कोशिश कर रही है। लंबे समय से सत्ता से बाहर रहने और लगातार चुनावी हार के के कारण राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता हताश हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद से प्रियंका गांधी अपने कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम दे रही हैं। इस कड़ी में अब प्रशिक्षण कैंप लगाना शुरू कर दिया है। पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का प्रशिक्षण से पराक्रम महाभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर मे सात टीमें लगाई गई हैं। प्रशिक्षण ले रहे पदाधिकारियों को कांग्रेस के इतिहास, संघ और भाजपा के देश विरोधी अतीत, बूथ मैनेजमेंट और सोशल मीडिया का बेहतर इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही सपा और बसपा शासन काल में किस तरह से उत्तर प्रदेश में शासन-प्रशासन दिया गया और उससे प्रदेश की क्या स्थिति निर्मित हुई, इन बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

अब तक 42 प्रशिक्षण कैंप लगा चुकी है पार्टी

पार्टी की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अब तक यह उत्तर प्रदेश के 42 जिलों में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। इस अभियान के तहत पार्टी का 700 प्रशिक्षण कैंप के जरिए करीब दो लाख पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। रविवार को छठवें दिन मैनपुरी, बांदा, मुजफ़्फ़रनगर, चंदौली, अमेठी, कासगंज और बस्ती जिले में यह प्रशिक्षण शिविर हुआ जिसमें पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। खास बात यह है कि इन प्रशिक्षण शिविरों में पार्टी महासचिव और यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी कई बार खुद प्रशिक्षार्थी पदाधिकारियों से संवाद करती हैं।

 

comments

.
.
.
.
.