नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में डीडीए ने यमुना को पुर्नजीवित करने व पर्यावरण एवं यमुना संरक्षण के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए रविवार को अंतिम कार्यक्रम आयोजित किया। 'असिता साइकिल रैली के इस कार्यक्रम में करीब 100 साइकिल चालकों के शामिल होने का दावा भी डीडीए ने किया।
यूडी मंत्रालय के आजादी अमृत महोत्सव में डीडीए ने किया आयोजन
डीडीए अधिकारी ने बताया कि आवर्तन रैली कार्यक्रम में साइकिलिंग के लिए साइट 'असिता वेस्ट का चुना गया। करीब 9 किलोमीटर का यह मार्ग डीडीए द्वारा यमुना को बेहतर बनाने और कायाकल्प परियोजना की 10 परियोजनाओं में से एक है। अधिकारी के मुताबिक पश्चिमी तट पर स्थित इसका नाम 'असिता से लिया गया है जो प्राचीन ग्रंथों और साहित्य में यमुना नदी का दूसरा नाम है जिसका अर्थ 'शुरुआत भी है। डीडीए के मुताबिक आवर्तन साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों में यमुना को पुर्नजीवित करने व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता पैदा करना रहा है। प्रतिभागियों को टोकन उपहार के रूप में डीडीए पार्कों से देशी पेड़ों से एकत्रित बीज दिए गए।
संस्कृत को जनभाषा बनाने से लेकर राष्ट्रभाषा बनाने में जुटेगी संस्कृत भारती: दिनेश कामत
अधिकारी ने कहा कि इससे पूर्व इस साइट का उपयोग कृषि और अन्य अनधिकृत गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। बाढ़ के मैदानों को अतिक्रमणकारियों से वापस लिया गया है। साथ ही मौजूदा गड्ढों को दुरुस्त किया गया है और जलग्रहण जल-निकायों में विकसित किया गया। अधिकारी ने कहा कि लगभग 50,000 क्यूबिक मीटर पानी की मात्रा को यहां संरक्षित करने में यह जल निकाय मददगार हैं। इसके अलावा बाढ़ के मैदानों के स्थानीय वृक्षारोपण बाढ़ के मैदानों के चारों ओर लगाए गए हैं। नदी के किनारे पर 300 मीटर चौड़ा हरित बफर नदी की प्रकृति की घास के साथ लगाया गया है। इससे पूर्व शनिवार को योग का आयोजन भी यहां किया गया।
पीएम मोदी ने की यूक्रेन में भारतीयों को निकालने को लेकर एक और बैठक
गौरतलब है कि 19 फरवरी से डीडीए ने यह आयोजन शुरु किया था। इस दौरानआज़ादी दर्शन(रेत कला), नेचर वॉक, जैव विविधता पार्कों की भूमिका और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर जागरूकता कार्यक्रम, कुदसिया घाट पर स्वच्छता अभियान,योगाभ्यास और आवर्तन रैली आयोजित की। कार्यक्रम में स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों, गैर सरकारी संगठनों, पर्यावरण प्रेमी एवं साइकिलिंग क्लब के सदस्य आदि शामिल रहे।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
नोम चोम्स्की, राजमोहन गांधी ने की उमर खालिद को जेल से रिहा करने की...
भाजपा के राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित
पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शाह बोले -अगले 30-40 साल...
केजरीवाल गुजरात में बोले- जनता 27 साल के BJP शासन से उब चुकी है और...
‘अग्निपथ’ के विरोध में AAP कार्यकर्ताओं का भिक्षाटन, PM मोदी के नाम...
जम्मू कश्मीर में मतदाता सूची में संशोधन के बाद होंगे चुनाव :...
पंजाब मंत्रिमंडल का सोमवार को होगा विस्तार, 5 विधायक बन सकते हैं...
CJI रमण अमेरिका में बोले - सिर्फ संविधान के प्रति जवाबदेह है...
दर्जी की हत्या का आरोपी ‘भाजपा का सदस्य’ नहीं : भाजपा अल्पसंख्यक...
अग्निपथ योजना के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी...