Tuesday, Sep 26, 2023
-->
cyclonic yaas odisha and jharkhand heavy rain fall anjsnt

Cyclone Yaas: ओडिशा में तबाही मचाकर झारखंड में घुसा 'यास', हो रही भीषण बारिश

  • Updated on 5/27/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। पश्चिम बंगाल , ओडिशा में यास तूफान ने काफी तबाही मचाई। तूफान का असर इतना ज्यादा था कि समुद्र में लहरे काफी ऊंची उठ रही थी। जिसके कारण कई इलाकों में पानी पहुंच गया और बाढ़ जैसे हालात हो गए। अब  चक्रवात का असरझारखंड में दिखने लगा है।

Update---

  • ‘यास’ बुधवार रात 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं और भारी बारिश के साथ झारखंड की सीमा में पहुंच गया
  • गुरुवार को मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि तूफान कमजोर होकर गहरे दबाव में बदल चुका है।
  • पश्चिम बंगाल में दीघा और उसके आसपास के स्थानों पर तूफान ‘यास’ ने बड़ी तबाही मचाई।
  •  समुद्र तट के निकट की कई सड़कें पानी से भर गयीं एवं लोग छाती भर पानी में आते -जाते नजर आए

बुधवार रात ही राज्य में कर चुका है प्रवेश
 मौसम विभाग की मानें तो बुधवार रात ये यास तूफान झारखंड की सीमाओं में प्रवेश कर चुका है। जिसका असर सुबह से राज्य में दिख रहा है। आज दोपहर तक तूफान के कारण कोल्हान इलाके में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका जताई गई है।

इन क्षेत्रों को किया अलर्ट
चक्रवात के कारण झारखंड के आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. अमिताभ कौशल ने कई इलाकों को खाली भी कराया है। कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो के अलावा खूंटी एवं पश्चिमी सिंहभूम जिलों में निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुक्षित स्थानों पर पहुंचाने काम लगातार जारी है जिससे इस तूफान से कोई जन हानि न हो।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.