Tuesday, May 30, 2023
-->
dam-built-on-yamuna-height-of-wazirabad-barrage-increased-stopping-monsoon-water

यमुना पर बने बांध, बढ़ाई जाए वजीराबाद बैराज की ऊंचाई, मानसून का पानी रोकने पर हो काम: विशेष रवि     

  • Updated on 3/21/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली विधानसभा में आज करोल बाग विधायक विशेष रवि ने बारिश के पानी को स्टोर करने के लिए दिल्ली में एक बांध के निर्माण की मांग की है। विशेष रवि ने कहा कि दिल्ली में बांध का निर्माण गर्मी के मौसम में शहर में पानी की कमी को दूर करने में मदद करेगा और पानी का एक स्थायी स्रोत प्रदान करेगा। 
       उन्होने कहा कि मानसून मौसम में पर्याप्त वर्षा होती है। लेकिन उस पानी को प्रभावी ढंग से संग्रहीत कर उपयोग करने के लिए बुनियादी ढांचे का अभाव है। विशेष रवि ने दिल्ली विधान सभा में नियम 280 के तहत दिल्ली में बारिश के पानी को जमा करने के लिए एक बांध बनाने का आग्रह किया। प्रस्तावित बांध गर्मी के मौसम में शहर में पानी की कमी को दूर करने में मदद करेगा और निवासियों के लिए पानी का एक स्थायी स्रोत प्रदान करेगा।
       उन्होंने जोर देकर कहा कि मानसून के मौसम में शहर में पर्याप्त वर्षा होती है। लेकिन उस पानी को प्रभावी ढंग से संग्रहीत करने और उपयोग करने के लिए बुनियादी ढांचे का अभाव है। प्रस्तावित बांध यमुना नदी के किनारे बनाया जा सकता है और इसमें लाखों लीटर पानी जमा करने की क्षमता होगी। गर्मी के मौसम में जब पानी की कमी अपने चरम पर होती है। तब इस पानी का उपयोग पीने, सिंचाई और अन्य उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।

   वजीराबाद बैराज की ऊंचाई बढ़ाने का प्रस्ताव दिया ताकि अधिक पानी जमा किया जा सके। उन्होंने यह भी प्रस्ताव दिया कि दिल्ली सरकार को यमुना नदी में हर 15-20 किलोमीटर के दायरे में रेत हटाकर नीति बनाने और दिल्ली में पानी के चैनलों की गहराई बढ़ाने की संभावना तलाशनी चाहिए, ताकि अधिक पानी बचाया जा सके। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.