Tuesday, Mar 21, 2023
-->

दिल्ली के दल्लूपुरा गांव से सांभर हिरण को सुरक्षित निकाला गया, देखे वीडियो

  • Updated on 12/1/2016

Navodayatimesनई दिल्ली (टीम डिजिटल) : पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा गांव के पास आज एक नर सांभर हिरण पाया गया जिसे बाद में अधिकारी सुरक्षित निकालकर ले गए। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हिरण संभवत: जंगल से भटककर वहां आ गया। उसे वहां सुबह देखा गया।

दिल्ली में पांच यातायात चौराहों पर तत्काल लगाए जाएंगे एयर प्यूरीफायर 

उन्होंने कहा कि हिरण को शाम को सुरक्षित पकड़ लिया गया लेकिन उससे पहले उसने एक व्यक्ति को घायल कर दिया।अधिकारी ने कहा, ‘‘यह प्रजाति आम तौर पर राष्ट्रीय राजधानी में और उसके पास के जंगल में, साथ ही दिल्ली गोल्फ क्लब में भी पाई जाती है। उसे असोला वन्यजीव अभयारण्य ले जाया जा रहा है।’’

दिल्ली : खुले में शराब पीने पर 400 लोग गिरफ्तार 

युमना जैव विविधता उद्यान के प्रभारी वैज्ञानिक फैयाज खुदसार ने कहा कि सांभर भारत में पायी जानी वाली हिरणों की सबसे बड़ी प्रजाति है।

यहां देखे वीडियो-

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.