नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। देश में चल रही वैक्सीनेशन प्रकिया के बीच आईपीईएल के 14 वें सीजन का आरंभ होने वाला है। आईपीएल की शुरुआत से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है।दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले ऑलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
He is currently in isolation at a designated medical care facility. The Delhi Capitals medical team is in constant touch with Axar and ensuring his safety and well-being. We wish him a speedy recovery. — Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 3, 2021
He is currently in isolation at a designated medical care facility. The Delhi Capitals medical team is in constant touch with Axar and ensuring his safety and well-being. We wish him a speedy recovery.
सूत्रों की मानें तो दुर्भाग्य से अक्षर पटेल कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। वह आइसोलेशन में हैं और सभी प्रोटोकॉल फॉलो कर रहे हैं।
IPL 2021: Big blow for DC as Axar Patel tests positive for COVID-19 Read @ANI Story | https://t.co/SLg4MTcZBt pic.twitter.com/Y1y8U426W3 — ANI Digital (@ani_digital) April 3, 2021
IPL 2021: Big blow for DC as Axar Patel tests positive for COVID-19 Read @ANI Story | https://t.co/SLg4MTcZBt pic.twitter.com/Y1y8U426W3
दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल
10 अप्रैल, शनिवार शाम 7.30 बजे मुंबई : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
15 अप्रैल, गुरुवार शाम 7.30 बजे मुंबई : राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
18 अप्रैल, रविवार शाम 7.30 बजे मुंबई : दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स
20 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
25 अप्रैल, रविवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स
27 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
29 अप्रैल, गुरुवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
2 मई, रविवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
8 मई, शनिवार 3.30 बजे अहमदाबाद : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
11 मई, मंगलवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
14 मई, शुक्रवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स
17 मई, सोमवार को दोपहर 3.30 बजे कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
21 मई, शुक्रवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
23 मई, रविवार दोपहर 3.30 बजे कोलकाता : मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
देश में कोरोना का कहर देश में कोरोना संक्रमण अब भयानक रूप लेने लगा है। बीते 24 घंटे में 89,019 नए मरीज मिले हैं, वहीं सिर्फ 44,176 संक्रमित ठीक हुए हैं, जबकि इस महामारी से 713 लोगों की मौत हुई है। केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के रोजाना के मामलों में वृद्धि के कारण चिंताजनक स्थिति वाले 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने रोकथाम गतिविधियों को लागू करने में तेजी नहीं दिखाई है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों और स्वास्थ्य सचिवों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता के बाद कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने इन राज्यों को संक्रमण रोकने के लिए कड़े कदम उठाने को कहा।
इन राज्यों में बढ़े मामले स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक चिंताजनक स्थिति वाले 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और हरियाणा हैं। मंत्रालय ने कहा कि 31 मार्च तक 14 दिनों में कोविड-19 के मामलों में इन राज्यों का योगदान 90 प्रतिशत, मौत के मामले में 90.5 प्रतिशत है और कई राज्य पिछले साल के शीर्ष मामलों को पार कर चुके हैं या उसके करीब हैं। बैठक में राज्यों द्वारा तुरंत अनुपालन के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस कानून, आपदा प्रबंधन कानून और अन्य कानूनी और प्रशासनिक प्रावधानों के तहत जुर्माना लगाने की जरूरत पर विचार-विमर्श हुआ।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
नवरात्रि: यूपी में कुट्टू के आटे के पकौड़े खाने से दर्जन भर लोग बीमार...
Corona को लेकर योगी सरकार की तैयारी पर बरसी प्रियंका गांधी, कांग्रेस...
प्रशांत किशोर के बाद ममता ने की BJP के लिए चुनावी सीटों की भविष्यवाणी
Corona को लेकर सेवा भारती ने चलाया जागरुकता अभियान, शिविर का आयोजन
भाजपा शासित गुजरात में कोरोना मामलों में इजाफा, शमशानों में लगीं लंबी...
कांग्रेस बोली- पीएम मोदी लोगों की जान के बजाय बंगाल चुनाव को दे रहे...
Delhi Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें अभी तक की बड़ी खबरें
कोहली को पछाड़ बाबर आजम ICC वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर
CBSE बोर्ड ने रद्द की 10वीं की परीक्षा, 12वीं के लिए आगे तय होगी तारीख
CBSE Board Exam: मनीष सिसोदिया की केंद्र से मांग- 12वीं के छात्रों को...