Saturday, Dec 02, 2023
-->
discussion-on-the-budget-said-beneficial-schemes-for-youth-women-senior-citizens-middle-class

बजट पर की चर्चा, बताया युवा, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, मध्यम वर्ग के लिए हितकारी योजनाएं 

  • Updated on 2/9/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा द्वारा नार्थ एवेन्यू में पूर्वांचल समाज के लोगों के साथ बजट पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड एवं विशिष्ठ अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद संगम लाल गुप्ता रहे। 
      केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने कहा कि वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने एक ऐसा बजट दिया है, जो आजादी के अमृत काल का पहला सर्वसमावेशी बजट है और यह आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद को बुलंद करने वाला है। वर्ष 2014 तक देश का बजट 16 लाख हजार करोड़ था वंही यह अब वर्ष 2023 में बढ़कर 45 लाख हजार करोड़ से अधिक हो गया है।
     उन्होने कहा कि बहुत बड़ी आबादी को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही यह बजट ईज आफ लिविंग को बढ़ावा देगा। महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है क्योंकि देश का सही मायने में विकास महिला के विकास से संभव है। इसके अलावा बजट में विश्वकर्मा यानी युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई है। 
      पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया गया है जिससे विदेश से लोग भारत घूमने के लिए आये। मध्यम वर्ग को आयकर में छूट की नई सीमा 7 लाख की है। पेंशनर्स, फैमिली पेंशनर्स, तय वेतन पाने वाले लोगों को भी नई व्यवस्था में स्टैंडर्ड डिडक्शन में राहत मिलेगी। संगमलाल गुप्ता ने कहा कि बजट गांव. गरीब, किसान, मध्यमवर्ग सभी के सपने को पूरा करने वाला है। 
       कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने की और प्रबंधन प्रदेश मोर्चा मंत्री व सोशल मीडिया प्रभारी एस. राहुल ने किया। प्रदेश मोर्चा महामंत्री निर्मल मिश्रा ने धन्यवाद व संचालन प्रदेश मोर्चा उपाध्यक्ष जगदंबा सिंह द्वारा किया गया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बृजेश राय भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.