Saturday, Mar 25, 2023
-->
Double attitude of Bhagwant Mann government on Agneepath is fatal for Punjab

अग्निपथ पर भगवंत मान सरकार का दोहरा रवैया पंजाब के लिए घातक  : भाजपा

  • Updated on 7/8/2022

नई दिल्ली /नेशनल ब्यूरो : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा है की पंजाब सरकार अग्निपथ योजना पर युवा पीढ़ी के समक्ष कांटे बिछा रही है। जब अग्निपथ योजना की घोषणा हुई थी,तब पंजाब सरकार ने इसे रोजगार के साथ जोड़ कर प्रदेश के सभी जिला के रोजगार दफ्तरों को पत्र जारी किया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान अब इस योजना का विरोध इसलिए कर रहे हैं ताकि अपने राजनीतिक आका एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नाराज न हो जाएं।
   भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने कहा की रोजगार सूजन विभाग का पत्र आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है। भगवंत मान सरकार का इस महत्वकांक्षी योजना का विरोध करना अपनी ही सरकार द्वारा बनाई गई रीति-नीति से पीछे हटना है। मुख्यमंत्री मान अग्निपथ योजना के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित करवा कर देश के संघीय ढांचे व संवैधानिक शक्तियों के विरुद्ध राग अलाप रहे हैं। उन्हें याद रखना होगा की योजना के अंतर्गत लाखों युवाओं ने भर्ती फार्म भर कर इस योजना पर मोहर लगाई है। कुछ दिनों के भीतर थल सेना की भर्ती के लिए अग्निपथ के लिए प्रार्थना पत्र मांगे जायेंगें। उन्होंने कहा कि युवाओं में इस योजना के प्रति कितना जोश है, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को इसकी जल्द जानकारी हो जाएगी।
चुघ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह टकराव की राजनीति छोड़ सार्थक राजनीति कर प्रदेश के विकास के लिए केंद्रीय स्कीमों को लागू करें। अग्निपथ पर भगवंत मान सरकार का दोहरा मापदंड प्रदेश के युवाओं के लिए कारगर नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने सदैव देश की रक्षा के लिए कुर्बानियां दी है। यह सिलसिला मान के आदेश पर रुकने वाला नहीं है।

comments

.
.
.
.
.