Monday, May 29, 2023
-->
farmer-protest-agriculture-bill-muslim-fedration-of-punjab-sobhnt

सिंघू बार्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों के लिए 24 घंटे लंगर चला रहा मुस्लिम दल

  • Updated on 12/4/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। केंद्र के नए कृषि कानूनों (Agriculture bill) के खिलाफ दिल्ली के सिंघू बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए 25 सदस्यीय मुस्लिम टीम बुधवार से ही लंगर (सामुदायिक रसोई) चला रही है। मुस्लिम फेडरेशन ऑफ पंजाब की इस टीम के प्रमुख फारूकी मुबीन हैं। टीम का कहना है कि वे हर किसी को भोजन देने वाले किसानों की सेवा के लिए सिंघू बार्डर आए हैं।  

अमेरिका ने भारत को 664 करोड़ रुपये के रक्षा उपकरण, सॉफ्टवेयर बेचने को दी मंजूरी   

24 घंटे चलेगा लंगर
मुबीन ने कहा कि जब तक किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा तब तक लंगर 24 घंटे चलेगा। उन्होंने कहा कि किसान हमारे लिए बहुत कुछ करते हैं। अब हमारी बारी उन्हें कुछ वापस करने की है। उन्होंने कहा कि किसानों का ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। हम 25 स्वयंसेवकों की एक टीम हैं और हम लंगर चालू रखने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।       

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है Diljit vs Kangana, मजे लेती पब्लिक ने बना डाले ऐसे Memes और Jokes

हजारों किसानों ने किया प्रदर्शन
तीन केंद्रीय मंत्रियों और आंदोलनरत किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल के बीच बृहस्पतिवार को हुई वार्ता के नाकाम रहने के बाद दिल्ली में हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगने वाली सीमाओं पर लगातार नौवें दिन हजारों किसानों ने प्रदर्शन किया।    भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को कहा कि किसानों को उम्मीद है कि पांच दिसंबर को होने वाली बातचीत में सरकार उनकी मांगों को स्वीकार कर लेगी। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा। 

 

यहां पढ़े 10 अन्य बड़ी खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.