Saturday, Jun 10, 2023
-->
Free food grains will be distributed on Radhe Maa''s birthday

राधे मां के जन्मदिन पर फ्री बंटेगा अनाज और होगा हेल्थ चेकअप

  • Updated on 3/2/2023

नई दिल्ली। हर साल की तरह इस बार भी राधे मां के जन्मदिन पर कई प्रकार के सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। ये आयोजन मुंबई में मनाया जायेगा। इन कार्यक्रमों में कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी। पूरे देश से भक्तगण राधे मां को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

दो दिवसीय कार्यक्रम में 2 मार्च को सुखमणि साहिब जी के पाठ का आयोजन राधे मां के भवन में किया जाएगा। जन्मदिन के अवसर पर हर साल सुखमणि साहिब जी के पाठ का आयोजन किया जाता है।

राधे मां के जन्मदिन पर मां चिंतपूर्णी के दरबार से ज्योति को 2 हजार किमी की यात्रा करा मंदिर के पुजारी छिंदा पंडित मुंबई लेकर आयेंगे। मां चिंतपूर्णी का मंदिर हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित है। देवी को चिंताओं को दूर करने वाली माता के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर में भी भक्त पूरे साल दर्शन करने के लिए जाते हैं।

3 मार्च को जरूरतमंदों के लिए ‘अनाज वितरण’ कार्यकम के साथ लोगों को मुफ़्त अनाज, स्कूल बैग एवं पंखों का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही मेडिकल व हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन ओपल कन्वेंशन सेंटर, नई लिंक रोड, बोरीवली (वेस्ट), मुंबई में किया जायेगा। गौरतलब है कि समय-समय पर राधे मां जरूरतमंदों की आर्थिक मदद करती हैं। इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन श्री राधे मां चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मुंबई में किया जायेगा।

comments

.
.
.
.
.