Friday, Sep 22, 2023
-->
ghaziabad police muslim boy viral video sobhnt

मंदिर में पानी पीने पर शख्स ने की बच्चे की लात-घूसों से पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन

  • Updated on 3/13/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बहुत ही डरावनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स  एक मुस्लिम बच्चे को बुरी तरह से पीट रहा है। शख्स बच्चे को थप्पड़ और लात घूसों से बुरी तरह से पीट रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्चे क इतना ही दोष है कि उसने एक मंदिर में जाकर पानी पी लिया है। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई  और उत्तरप्रदेश पुलिस ने आरोपी शख्स पर कार्यवाही कर उसे पकड़ लिया है।  

बंगाल चुनावों से पहले पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने थामा TMC का हाथ, लड़ेंगे चुनाव

पुलिस ने FIR की दर्ज
बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स का नाम शरिंगी यादव है और वह बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। और उसके खिलाफ जांच बैठा दी गई है। बता दें घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। लोग पुलिस को टैग करके आरोपी पर कार्यवाही की मांग कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है।   

Quad Summit: कोरोना से लड़ाई में बड़ी भूमिका निभाएंगे चारों देश, अमेरिकी वैक्सीन बनाएगा भारत

 

 

बुरी तरह से की पिटाई
गौरतलब हो कि एक वीडियो आरोपी एक बच्चे को पकड़ उससे पूछ रहा है कि तुम्हारा नाम क्या है। उसके बाद उसके पिता का नाम पूछता है। वह इसके बाद पूछता है कि वह मंदिर में क्या करने आया था। पीड़ित बच्चे उसके जवाब में कहता है कि वह पानी पीने आया था। इसके आरोपी शख्स बच्चे को थप्पड़ और लात-घूसों से बुरी तरह मारने लगता है। वह इनती बुरी तरह से पीटता है कि बच्चे जमीन पर गिर जाता है मगर फिर भी यह शख्स उसे पीटता रहता है। 

Coronavirus: कोरोना मामलों में हो रही वृद्धि लेकिन गिर रहा है मृत्यु दर

गाजियाबाद पुलिस ने लिया एक्शन 
अब जब इस घटना की वीडियो वायरल हो गई है। तो गाजियाबाद पुलिस ने इस पर तुरंत एक्शन लिया है। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर शख्स के खिलाफ जांच बैठा दी है। जिसके बाद उसके खिलाफ और एक्शन लिया जाएगा।  

 

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें... 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.