Tuesday, Mar 21, 2023
-->
haryana panipat toilet woman rescue sobhnt

पति ने डेढ़ साल से पत्नी को Toilet में किया था बंद, नहीं देता था खाना, हालात देख पड़ोसी भी रोए

  • Updated on 10/15/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हरियाणा (Haryana) के पानीपत (Panipat) से एक हैरान करने वाली खबर आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को पिछले डेढ़ साल से घर के टॉयलेट (Toilet) में बंद कर रखा था। वह उसे मारता था। उसे पीटता था और उसे खाना नहीं देता था। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो वह महिला को रेस्क्यू (rescue) कराने उसके घर पहुंची तो महिला की हालात देखकर पड़ोसियों की आंख में आंसू आ गए। 

राजस्थान कांग्रेस में फिर बगावत, MLA ने कहा- दलितों की नहीं सुनती सरकार

डेढ़ साल से पत्नी को बनाया बंधंक
बता दें यह मामला हरियाणा के सनौली जिले का है। यहां पर रिशपुर गांव में एक महिला रामरति को उसके पति ने डेढ़ साल से उसके टॉयलट में बंद कर रखा था और उसे बंधक बनाकर रखा हुआ था। पुलिस ने जब रेस्क्यू किया तो महिला की हालत बहुत खराब थी। उसके शरीर का कंकाल बन चुका था। उसके शरीर से कीचड़ लिपटी हुई थी। लम्बे समय से खाना नहीं मिला था और उसकी हालत दयनीय बनी हुई थी।  

UP विधानभवन के पास खुद को जलाने वाली महिला की मौत, पूर्व गवर्नर का बेटा गिरफ्तार

निकलते ही खाना मांग रही थी महिला
जैसे ही पुलिस ने महिला को बाहर निकाला तो वह भूख से परेशान थी और खाना मांग रही थी। पुलिस ने उसे बाहर निकालकर नहलाया और फिर उसे खाना दिया। पुलिस ने महिला को नजदीकी अस्पताल में भी भर्ती किया था ताकि उसकी सेहत का ध्यान रखा जा सके। 

केंद्रीय कर्मचारियों ने PM Cares Fund में दान किए 157 करोड़, अकेले 93 फीसद रेलवे का हिस्सा

पति बोला मानसिक तौर पर नहीं थी ठीक
जिस समय पुलिस महिला को रेक्स्यू करने के लिए  उसके घर गई थी। उस समय उसका पति बाहर बैठकर ताश खेल रहा था। पुलिस ने जब उससे महिला का पता पूछा तो उसने कुछ भी साफ-साफ नहीं बताया था। बाद में जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने बताया कि वह टॉयलेट में बंद है। पुलिस ने जब उससे टॉयलेट में बंद करने का कारण पूछा तो वह कहने लगा कि इसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। वहीं उसकी बीमारी के कागज मांगे जाने पर वह कोई जवाब नहीं दे सका।  

  

यहां पढ़ें अन्य महत्वपूर्ण खबरें-

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.