Saturday, Mar 25, 2023
-->
health ministry said on corona 82 percent new patients of covid-19 in these 10 states anjsnt

कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- इन 10 राज्यों में कोविड -19 के 82 प्रतिशत नए मरीज

  • Updated on 4/13/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। देश में एक दिन में सामने आ रहे संक्रमण के नये मामलों में से 80.80 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों से हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में कुल 1,61,736 नये मामले आए।  इन 10 राज्यों की सूची में छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और केरल भी शाामिल है।   

 मंत्रालय ने कहा ये
मंत्रालय ने बताया कि देश में रोजाना के नये मामलों को बढऩा जारी है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 51,751 नये मामले सामने आए। इसके बाद 13,604 मामले उत्तर प्रदेश में जबकि छत्तीसगढ़ में 13,576 नये मामले आए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 13,500 मामले सामने आए।  देश में कुल 12,64,698 लोग उपचाराधीन हैं, जो संक्रमण के अब तक के कुल मामलों का 9.24 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 63,689 का इजाफा हुआ है।   

इन राज्यों में हैं सबसे ज्यादा केस
 देश में संक्रमण का इलाज करा रहे कुल मरीजों में से 68.5 फीसदी मरीज पांच राज्यों - महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल में हैं। अकेले महाराष्ट्र में 44.78 फीसदी मामले हैं। सोलह राज्यों - महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, केरल, तेलंगाना, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में रोजाना के नये मामले लगातार बढ़ रहे हैं।देश में स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,22,53,697 है, जिनमें से 97,168 लोग पिछले 24 घंटों में ठीक हुए हैं। इसके अलावा इसी अवधि में 879 लोगों की मौत भी हुई है।  मौत के इन मामलों में से 88.05 प्रतिशत मौत 10 राज्यों में हुई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 258 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 132 मौत हुई है।

 इन राज्यों में नहीं हुई किसी की भी मौत
 तेरह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से एक भी मौत नहीं हुई है। इनमें जम्मू-कश्मीर, असम, लद्दाख, दमन और दीव एवं दादरा और नागर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।वहीं, टीका उत्सव के तीसरे दिन में प्रवेश करने के साथ ही देश में 10.58 कोविड-19 टीके दिए जा चुके हैं।सुबह सात बजे तक उपलब्ध अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक कुल मिलाकर 16,08,448 सत्रों के माध्यम से 10,85,33,085 टीके दिए जा चुके हैं। इनमें 90,33,621 स्वास्थ्य कर्मी जिन्हें पहली खुराक और 55,58,103 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं, जिन्हें दूसरी खुराक दी गई। अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 1,00,78,589 र्किमयों को टीके की पहली खुराक और 49,19,212 र्किमयों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।   

इनते करोड़ लोगों को दी गई दूसरी खुराक
 इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र के 4,17,12,654 और 22,53,077 शामिल हैं, जिन्हें क्रमश: पहली और दूसरी खुराक दी गई है जबकि 45 से 60 वर्ष की उम्र के 3,42,18,175 और 7,59,654 लाभ्यार्थियों को क्रमश: पहली और दूसरी खुराक दी गई है।देश में अब तक दिए गए टीकों में से 60.16 प्रतिशत आठ राज्यों में दिए गए हैं। पिछले 24 घंटों में करीब 40 लाख टीके दिए जा चुके हैं।टीकाकरण अभियान के 87वें दिन (12 अप्रैल को) 40,04,521 टीके दिए गए। इनमें से 34,55,640 लाभाॢथयों को 52,087 सत्रों के माध्यम से टीके की पहली खुराक जबकि 5,48,881 लाभाॢथयों को दूसरी खुराक दी गई। मंत्रालय ने कहा, ‘‘दुनिया भर में दिए जा रहे टीकों के लिहाज से, भारत प्रतिदिन औसतन 41,69,609 खुराकें देने के साथ नंबर एक पर बना हुआ है।’’     

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.