Friday, Sep 29, 2023
-->
Kejriwal hold a road show in Haryana''s Jind on June 8, will blow the bugle for 2024 elections

हरियाणा के जींद में अरविंद केजरीवाल 8 जून को करेंगे रोड शो, 2024 चुनाव का फूंकेंगे बिगुल

  • Updated on 5/29/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 8 जून को जींद में आम आदमी पार्टी का रोड शो करेंगे। हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें 2024 चुनाव पर मंत्रणा की गई। 
    बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक, कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा, नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी चौ. निर्मल सिंह, कैंपेन कमेटी चेयरमैन डॉ. अशोक तंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, बंताराम वाल्मीकि, चित्रा सरवारा और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसमें हरियाणा आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने दिल्ली सीएम को हरियाणा में आने का न्योता दियाए जोकि उन्होंने स्वीकार किया।
         पार्टी पदाधिकारियों का ऐलान कर चुकी है और नए संगठन की घोषणा के बाद पहला बड़ा कार्यक्रम जींद में होगा। डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी कार्यक्रम में शामिल होंगे और 8 जून के रोड शेा को लेकर समर्थक उत्साह में हैं। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी 1 जून को करनाल के डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद पार्टी का जन जन तक अपनी नीतियों को पहुंचाने अभियान शुरू हो जायेगा। 

comments

.
.
.
.
.