Sunday, Dec 10, 2023
-->
know-where-does-india-stands-in-list-of-mango-producing-countries

आम उत्पादन के मामले में इस स्थान पर है भारत, जानें 9 देशों की लिस्ट में है कौन सा नंबर

  • Updated on 5/18/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। गर्मियां आते ही आम का भी मौसम आ जाता है। आम को फलों का राजा कहते हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि दुनियाभर में आम के दीवानों की कमी नहीं है। इस मौसम में हर कोई एक से बढ़कर एक आम खाने की चाह रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम का उत्पादन दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है? जानिए ऐसे 9 देशों के बारे में जहां आम के दीवानों को जी भर के आम मिलेगा। 

इन बाजारों में सिर्फ महिलाएं करती हैं काम, आधी रात जगमगाती हैं गलियां

  • बांग्लादेश आम उत्पादन करने में नौवें स्थान पर है। वहां हर साल 11.5 लाख टन से ज्यादा आम पैदा होता है।
  • अफ्रीकी महाद्वीप की बात की जाए तो वहां मिस्र आम का उत्पादन करने वाला सबसे अहम देश है। वहां हर साल 12.5 लाख टन आम पैदा होते हैं।
  • अमेरिका और यूरोप के कई देशों में ब्राजील से आम मंगाए जाते हैं। ब्राजील में हर साल 14.5 लाख टन से ज्यादा आम पैदा होता है।
  • पाकिस्तान में अलग-अलग की प्रजाति के 15 लाख टन आम हर साल पैदा होते हैं।
  • इंडोनेशिया में हर साल 21 लाख टन आम होते हैं।
  • मध्य अमेरिकी देश मेक्सिको कई देशों में वह आम निर्यात करता है। वहां हर साल लगभग 22 लाख टन आम पैदा होता है।
  • दक्षिण-पूर्व एशियाई देश थाईलैंड में हर साल 34 लाख टन आम पैदा होता है।
  • आमों के उत्पादन में चीन दूसरे स्थान पर है। वहां हर साल 47 लाख टन आम पैदा होता है।
  • आम के उत्पादन में भारत पहले स्थान पर है। यहां हर साल 1.87 करोड़ लाख टन आम पैदा होता है। बता दें कि दुनिया का 41 प्रतिशत आम भारत में पैदा होता है। इसके अलावा भारत 50 देशों को 5276.1 करोड़ टन आम एक्सपोर्ट करता है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.