Monday, Oct 02, 2023
-->
more-than-2-87-crore-doses-of-vaccine-available-with-different-states-djsgnt

विभिन्न प्रदेशों के पास टीके की 2.87 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध, केंद्र सरकार ने दी जानकारी

  • Updated on 6/19/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 2.87 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं तथा उन्हें अगले तीन दिन में 52.26 लाख से अधिक खुराक और मिल जाएंगी।

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के जरिए और केंद्र की ओर से मुफ्त मुहैया कराई गई खुराकों के जरिए कुल 28,50,99,130 खुराक मुहैया कराई गई हैं, जिनमें से 25,63,28,045 खुराक की खपत हो चुकी है। इनमें बर्बाद हुई खुराक भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी 2,87,71,085 खुराक हैं। इसके अलावा 52,26,460 से अधिक खुराक राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को आगामी तीन दिन में मुहैया कराई जाएंगी। देश में एक दिन में कोविड-19 के 60,753 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,98,23,546 हो गयी है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,60,019 हो गयी है जो 74 दिनों में सबसे कम है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, 1,647 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 3,85,137 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 2.55 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 96.16 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को कुल 19,02,009 नमूनों की जांच की गई और इसके साथ ही अब तक देश में कुल 38,92,07,637 नमूनों की जांच हो चुकी है। संक्रमण की दैनिक दर 2.98 प्रतिशत दर्ज की गई। यह लगातार 12वें दिन पांच प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी सुधर कर 3.58 प्रतिशत हो गयी है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.