Thursday, Jun 01, 2023
-->
More than 5 crore tricolor selfie uploaded on every home tricolor website

हर घर तिरंगा वेबसाइट पर 5 करोड़ से ज्यादा तिरंगा सेल्फी अपलोड

  • Updated on 8/15/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  अमृत महोत्सव के लिए नोडल मंत्रालय- संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित हर घरतिरंगा पहल की वेबसाइट पर सोमवार शाम चार बजे तक 5 करोड़ तिरंगा सेल्फी अपलोड़ की गई है। इस उपलब्धि पर संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री  किशन रेड्डी ने भारतीयों को धन्यवाद दिया है।अमृत काल (अब से 25 साल भारत 2047 तक) के दौरान राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में तिरंगा के साथ गहरे व्यक्तिगत जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इसके तहत भारतीयों से हर जगह - घर या अपने कार्यस्थल पर ध्वज फहराने करने का अनुरोध किया गया था। इस पहल के लिए विशेष वेबसाइट ( (www.harghartirang.com ) बनाई गई। वेबसाइट पर ध्वज के साथ सेल्फी अपलोड करके एक सामूहिक उत्सव और देशभक्ति के उत्साह को बढ़ाने की परिकल्पना की गई थी। प्रधानमंत्री ने 22 जुलाई को घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अथवा लगाकर ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया था। सोमवार दोपहर बाद लगभग 4 बजे 5 करोड़ तिरंगा सेल्फी लेने की उपलब्धि हासिल की गई है। स्वतंत्रता के 75 वर्ष का स्मरणोत्सव 12 मार्च 2021 से 75-सप्ताह की गिनती पूरी होने पर 15 अगस्त, 2022 को शुरू हुआ और 15 अगस्त, 2023 तक जारी रहेगा।

जामिया में विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर प्रदर्शनी और मैराथन का आयोजन

5 करोड़ तिरंगा सेल्फी ‘राष्ट्र प्रथम और हमेशा प्रथम’ का भाव
इस उपलब्धि पर विचार करते हुए, संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री  किशन रेड्डी ने कहा, 5 करोड़ तिरंगा सेल्फी ‘राष्ट्र प्रथम और हमेशा प्रथम’ का भाव रखने के लिए कर्तव्यबद्ध भारतीयों की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। धन्यवाद, भारत। यह वास्तव में मातृभूमि के लिए प्रेम और जुड़ाव के सामूहिक भावों को प्रकट करने का एक विशेष क्षण है। मैं सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं! उन्होंने यह भी संकेत दिया कि एक गतिविधि के रूप में, वेबसाइट ने लोगों को उनके आईपी के आधार पर किसी स्थान पर डिजिटल रूप से फ्लैग पिन करने की सुविधा प्रदान की। इस फीचर के माध्यम से पूरे भारत और वैश्विक भागीदारी के साथ 5 करोड़ से अधिक से पिन को पार करते हुए एक बड़ा ड्रॉ देखा गया। ध्वज के साथ 5 करोड़ सेल्फी भारत को शीर्ष पर रखने और भारत को सर्वोच्च राष्ट्र बनाने के 5 करोड़ संकल्पों का प्रमाण है।

 

 

 

comments

.
.
.
.
.