Saturday, Mar 25, 2023
-->
neil nitin mukesh sang his favorite song with asha bhosle jaane jaana

नील नितिन मुकेश ने आशा भोसले के साथ गाया अपना पसंदीदा गाना, "जाने जाना"

  • Updated on 9/5/2019

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता नील नितिन मुकेश ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भगवान गणेश का अपने घर तहे दिल से स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने गायिका आशा भोसले के साथ 1972 में आई फिल्म 'जवानी दिवानी' से अपना पसंदीदा गाना "जान-ए-जाँ ढूँढता फिर रहा"  बहुत ही बेहतरीन अंदाज में गाया। गाने में आशा भोसले ने भी उनके सुर में सुर मिलाए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

With our beloved @asha.bhosle Tai and my dearest @zanaibhosle , @nitinmukesh9 @nishinitinmukesh @rukminineilmukesh

A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh) on Sep 3, 2019 at 11:04am PDT

नील ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'गणेश चतुर्थाी का दूसरा खूबसूरत दिन मैंने महान गायिका और मेरी प्यारी आशा ताई के साथ गुजारा।' नील इस गीत को अपने दिल के बहुत करीब मानते हैं। साथ ही उन्होंने कहा, मुझे आज इस शुभ अवसर पर मेरी प्रिय आशा ताई के साथ पसंदीदा गाने की कुछ पंक्तियाँ गाने का अवसर मिला। आशा ताई को मेरा प्यार और सम्मान।

लता मंगेशकर ने रानू मंडल पर दी पहली प्रतिक्रिया, फैंस हुए नाराज

उन्होंने महान गायिका आशा के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों के चेहरे पर खूबसूरत स्माइल साफ देखी जा सकती है। उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए आशा ने लिखा, "यह सुंदर लोगों के साथ एक खूबसूरत शाम थी!"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Ganpati celebrations Day 1

A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh) on Sep 2, 2019 at 8:52am PDT

नील इससे पहले भी अपनी बेटी नूरवी के साथ गणेश चतुर्थी समारोह शुरू करने के दौरान एक तस्वीर शेयर कर चुके हैं।  जिसमें नूरवी ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था और माथे पर लाल टीका लगा हुआ था। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.