नई दिल्ली/नेशनल ब्यूरो। देश के सुदूरवर्ती इलाकों के विद्यार्थियों तक डिजिटल माध्यम से पुस्तकालय की पहुंच बनाने को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने डिजिटल शिक्षा एवं ई संसाधन प्लेटफार्म (दीप) की शुरुआत की है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ‘दीप’ की विधिवत शुरुआत की। इस प्लेटफार्म पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिका, दस्तावेज, शैक्षिक विषयों पर अध्ययन सामग्री, ज्ञानवर्धक पुस्तकें आदि उपलब्ध होंगी।
अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को यशस्वी सम्मान ‘दीप’ पर एनआईओएस के 75 व्यावसायिक पाठ्यक्रमों एवं शैक्षिक विषयों पर अध्ययन और ऑडियो-वीडियो सामग्री आदि उपलब्ध हैं। इस प्लेटफॉर्म पर 6000 से अधिक विभिन्न विषयों पर ज्ञानवर्धक और गुणात्मक पुस्तकें, 33000 जीवनियां, 12 विश्वकोश, 2600 निबंध और 2500 पत्र-पत्रिकाएं उपलब्ध हैं। इस प्लेटफार्म पर 500 से अधिक वीडियो व्याख्यान तथा शोध के संदर्भ के लिए लगभग 3 लाख चित्र और 60 हजार प्रेस से संबंधित वीडियो भी शामिल हैं। इसमें टेक्स्ट टू स्पीच एवं 30 भाषाओं में लेखों के अनुवाद की भी सुविधा है। केंद्रीय मंत्री ने ‘दीप’ ई लाइब्रेरी को एक अभिनव पहल बताते हुए कहा कि यह नवाचार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन में मील का पत्थर साबित होगा।
आप सरकार दे रही है महिलाओं को सुरक्षा व समान अवसर : अरविंद केजरीवाल उन्होंने कहा कि यह पहल शिक्षा के आधुनिकीकरण के लिए प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग के मिशन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी। केंद्रीय मंत्री ने झारखंड में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सहयोग से चलायी जा रही ‘तेजस्विनी’ परियोजना के अलावा ओडिशा, महाराष्ट्र, बिहार और राजस्थान में चलायी जा रही संयुक्त राष्ट्र की योजना ‘सेकेंड चांस एजुकेशन’ आदि का भी उल्लेख किया।
महिलाओं का हुआ सम्मान, कला ने जीता दिल एनआईओएस की अध्यक्ष प्रो. सरोज शर्मा ने ई-लाइब्रेरी जैसे नवाचार की जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान संयुक्त राष्ट्र संघ के मिलेनियम 2030 के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में योगदान देगा। एनआईओएस के एक अधिकारी ने बताया कि संस्थान का प्रयास ‘दीप’ के माध्यम से पुस्तकालय को भारत के सुदूरवर्ती इलाकों तक पहुंचाना है। इसमें प्रसिद्ध राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाएं, वार्षिकी, मूल दस्तावेज आदि का विशाल भंडार है जिससे लाखों विद्यार्थी और सामान्य जन लाभान्वित होंगे।
ओडिशा : कोरोमंडल एक्सप्रेस बालासोर में पटरी से उतरी, 50 की मौत, 350...
अंकिता भंडारी के परिजन ने की हत्याकांड की पैरवी कर रहे विशेष लोक...
हरियाणा : पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सरकारी कर्मचारियों का साइकिल...
विपक्षी नेताओं के खिलाफ राजद्रोह कानून का इस्तेमास करना चाहती है...
बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुई तो किसान पहलवानों को जंतर-मंतर लेकर...
22 जून को अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री...
राजद्रोह के मामलों में सजा बढ़ाकर सात वर्ष की जाए : विधि आयोग की...
सिसोदिया को शनिवार को अपने घर पर बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत मिली
पदक विजेता बेटियां न्याय मांग रही हैं और प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं:...
राहुल गांधी ने मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताया, BJP ने की...