नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो रेल लाइन का 25 जनवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटन कर सकते हैं। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह मेट्रो रेल गलियारा नोएडा के सेक्टर 51 स्टेशन और ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन के बीच 29.7 किलोमीटर लंबा मार्ग है।
इसे एक्वा लाइन के नाम से जाना जाएगा। इस मेट्रो लाइन पर कुल 21 स्टेशन हैं, जिनमें 15 नोएडा में और छह ग्रेटर नोएडा में हैं। एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पी डी उपाध्याय ने कहा, ‘इस बात की बड़ी संभावना है कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो लाइन का उद्घाटन 25 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
दिल्ली वालों को नए साल का तोहफा, शुरू हुई लाजपत नगर से मयूर विहार पॉकेट-1 के बीच मेट्रो
उन्होंने कहा कि उद्घाटन कार्यक्रम डिपो स्टेशन पर होगा जहां से मुख्यमंत्री सेक्टर 142 स्टेशन तक नयी मेट्रो में सफर करेंगे। इससे पहले दिल्ली मेट्रो के मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरीडोर(लाइन-7) जिसे पिंक लाइन के रूप से जाना जाता है, अब बनकर परिचालन के लिए तैयार हो गया है इसे आम नागरिक के लिए खोल दिया गया है।
साल के अंत में न्यूनतम स्तर पर पहुंचा पेट्रोल-डीजल का भाव, जानें अपने शहर के दाम
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने हरी झंडी दिखाकर सोमवार को इस सेक्शन की शुरुआत की। इस रूट पर लाजपत नगर एवं मयूर विहार पॉकेट-1 के बीच 9.7 किमी दूरी है।
बद से बदतर हुई राजधानी की हवा, मौसम साफ लेकिन सांस लेना हुआ दूभर
इस रूट पर कुल पांच स्टेशन विनोबा पुरी, आश्रम, हजरत निजामुद्दीन, मयूर विहार तथा मयूर विहार पॉकेट-1 शामिल हैं, जिसमें मयूर विहार-1 और मयूर विहार पॉकेट-1 एलेवेटेड स्टेशन होंगे।
PM मोदी कर सकते हैं स्वतंत्रता दिवस पर ‘हील इन इंडिया‘, ‘हील बाय...
भारत दुनिया में पहले पायदान पर आ सकता है, एकजुट होना पड़ेगा :केजरीवाल
विविधता को समेटने के लिए भारत की सराहना करती है दुनिया : भागवत
राज्य सरकारें अपनी राजकोषीय क्षमता से बाहर जाकर ‘मुफ्त सौगात’ न...
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की रालोजपा ने पार्टी में टूट के...
विभाजन पीड़ितों की स्मृति में सेंट्रल पार्क में निकली मौन यात्रा,...
महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों का आवंटन, फडणवीस को गृह और वित्त...
क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने के शिअद के आरोपों का भाजपा ने किया खंडन...
नयी नीतीश सरकार में कांग्रेस के होंगे तीन मंत्री : कांग्रेस नेता...
दिग्गज शेयर निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में निधन