नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। उत्तर भारत (North India) के अधिकतर हिस्से में शीतलहर चलने से कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है और नए साल के पहले दिन शुक्रवार को कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने कहा है कि शीतलहर का सामना कर रहे उत्तर भारत में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के साथ तीन जनवरी से राहत मिलने की संभावना है।अफगानिस्तान और इसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवाती प्रवाह बना है। अगले 48 घंटे के दौरान इसके मध्य पाकिस्तान (Pakistan) की ओर बढऩे की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के परिणामस्वरूप हवा का कम दबाव दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बना हुआ है।
बारिश या बर्फबारी का अनुमान मौसम विभाग ने कहा कि इन प्रभावों के कारण चार-छह जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी का अनुमान है। जम्मू कश्मीर में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इस अवधि में हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में कुछ जगहों पर ओले पडऩे की भी आशंका है।’मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अगले 24 घंटे के दौरान यही स्थिति रहेगी। दिल्ली में शीत लहर के प्रकोप के बीच न्यूनतम तापमान 15 साल में सबसे कम 1.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं ‘बेहद घने कोहरे’ के कारण दृश्यता ‘‘शून्य’’ हो गई। 15 साल में सबसे कम रहा तापमान दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पिछले 15 साल में सबसे कम तापमान है। इससे पहले आठ जनवरी 2006 को शहर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब तक का सबसे कम तापमान जनवरी 1935 में 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल जनवरी में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। दिल्ली में, आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग और पालम में सुबह छह बजे ‘बेहद घना कोहरा’ छाने के कारण ²श्यता ‘शून्य’ रही। बीजेपी प्रवक्ता खेमचंद शर्मा ने विपक्ष पर साधा निशाना,कहा- कृषि कानून को लेकर कर रही सस्ती राजनीति
हल्की बारिश का पूर्वानुमान न्यूनतम तापमान के 4-5 जनवरी को आठ डिग्री सेल्सियस पहुंचने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण तीन से पांच जनवरी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान है। कश्मीर में भी हाड़ कंपाने वाली शीत लहर जारी रही और नए साल पर घाटी में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में तापमान में गिरावट के बाद कई जलाशयों सहित जल आपूॢत के पाइपों में पानी जम गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा। अमरनाथ यात्रा के लिए दक्षिण कश्मीर में आधार शिविर पहलगाम में पारा शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान चला गया। केजरीवाल सरकार ने नए साल के मौके पर पानी बिल माफी योजना की मियाद बढ़ाई 40 दिन में भीषण ठंड पढ़ती है जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया जबकि उससे एक दिन पहले न्यूनतम तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। कश्मीर में ‘चिल्लई कलां’ की अवधि चल रही है और 40 दिनों की इस अवधि में भीषण ठंड पड़ती है। तापमान गिरने से प्रसिद्ध डल झील समेत घाटी के विभिन्न भागों में जलापूॢत की पाइपलाइनों में पानी जम जाता है। हरियाणा और पंजाब में भी शीतलहर का प्रकोप रहा और हिसार में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। दोनों राज्यों में हरियाणा का हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा। हरियाणा के नारनौल में तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सिरसा, अंबाला, करनाल, रोहतक और भिवानी में क्रमश: दो डिग्री, 4.4 डिग्री, 3.5 डिग्री, दो डिग्री और 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल का तीसरी बार होगा विस्तार, सिंधिया समर्थकों को मिलेगी तवज्जो! चंडीगढ़ में इतना तापमान रहा चंडीगढ़ में 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पंजाब में भी ठंड का प्रकोप बना हुआ है। फरीदकोट में शून्य से नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बठिंडा में 1.2 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में घने कोहरे, शीतलहर और ठंड की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्?थानों पर मौसम सर्द रहा जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
जानिए कल कोरोना वैक्सीनेशन के लिए दिल्ली में कहां-कहां होगा ड्राइ-रन
Afternoon Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें
चीन में नए कोरोना वायरस स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया, तेजी से बढ़ रहे केस
TMC के स्थापना दिवस पर बोलीं CM ममता- बंगाल में मां-माटी-मानुष को बढ़ाएंगे आगे
छत्तीसगढ़ विस चुनाव : सबसे अधिक अंतर से जीते बृजमोहन अग्रवाल
माकपा ने सिलक्यारा सुरंग हादसे का मुद्दा संसद में उठाया, कंपनी पर...
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के नायक बनकर उभरे शिवराज...
मायावती बोलीं- चार राज्यों के चुनाव नतीजे लोगों के गले उतर पाना...
Mizoram Election Result: ZPM रुझान में MNF से आगे, उपमुख्यमंत्री की...
PM की अपील- संसद को हार का गुस्सा निकालने का मंच न बनाएं
IND vs AUS T20: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत, सीरीज 4- 1 से...
विदेशी कोषों की आवक से घरेलू बाजारों में सोमवार को लगातार पांचवें दिन...
Assembly Election Result: PM मोदी का जनता को संदेश- करते रहेंगे...
कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनावी हार को बताया निराशाजनक, ‘INDIA' के घटक...