नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिसंबर में कोलकाता में एक कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है जिसमें करीब एक लाख लोग एक साथ भगवद्गीता का पाठ करेंगे। मजूमदार ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि ‘एक लाख गीता पाठ' कार्यक्रम 24 दिसंबर को शहर के मध्य में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया, ‘‘हमने प्रधानमंत्री मोदी को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है और उन्होंने हमारा निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। उस दिन एक लाख लोग एक साथ भगवद्गीता का पाठ करेंगे।''
भाजपा के प्रदेश प्रमुख ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए कई धार्मिक समूह एक साथ आए हैं। मजूमदार ने दावा किया, ‘‘यह एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम होगा।'' उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्यपाल सी वी आनंद बोस और राज्य की अन्य हस्तियों को भी निमंत्रण भेजा जाएगा। मजूमदार ने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है और हम इसका आयोजन नहीं कर रहे हैं।'' हालांकि, सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने दावा किया 2024 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा।
टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, ‘‘जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, यह बिल्कुल स्वाभाविक है कि भाजपा नेता राज्य का बार बार दौरा करेंगे। हमने 2019 के लोकसभा चुनावों और 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले इस प्रवृत्ति को देखा है। लेकिन, इससे कोई फायदा नहीं होगा।'' वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने राज्य की 42 में से 18 सीटें हासिल कीं, जबकि टीएमसी ने 22 सीटों पर परचम लहराया। कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी।
यूपीः हल्दी रस्म के दौरान गिरी दीवार, अब तक सात लोगों की मौत
चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया कि ‘मोदी की गारंटी' में दम है:...
मंदिर उद्घाटन: एक जनवरी से राममय वातावरण करने की तैयारी में VHP
कांग्रेस MP के ठिकाने से कैश मिलने पर BJP का तंज- ये कौन सी मोहब्बत...
MP के CM की घोषणा जल्द, BJP विधायक दल की बैठक की तारीख आई सामने
दिल्ली पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गुट में एनकाउंटर, दो शूटर अरेस्ट
पुतिन ने कड़ी नीतियों के लिए मोदी को सराहा, उन्हें रूस-भारत संबंधों...
राजस्थान में CM की रेस बाहर हो गए बालकनाथ? किया ये इशारा
कांग्रेस MP ने EC से झूठ बोला, हलफनामे में बताया 27 लाख घर से निकले 3...
PM मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की दी बधाई, जानिए क्या कहा?