Friday, Sep 22, 2023
-->

सुषमा की मदद से डेनियल घर लाया पाकिस्तानी पत्नी

  • Updated on 4/25/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल  कर्नाटक में हुबली के डेनियल हेनरी डेवानर ने पाकिस्तान की सिल्विया नूरीन से पिछले साल शादी की थी लेकिन कानूनी दाव-पेंच के कारण जब एक साल की जद्दोजहद के बाद भी वह उसे भारत लाने में असफल रहा, तब उसने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई जिसके बाद उसे अपनी जीवन संगिनी को भारत लाने में सफलता मिली। 

फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव के प्रथम चरण में मैकरों की जीत
डेनियल ने लाहौर निवासी सिल्विया नूरीन से लाहौर के पेन्टकॉसल चर्च में प्रेम विवाह किया था जिसका पंजीयन पाकिस्तानी कोर्ट में दर्ज है। पासपोर्ट नहीं होने की वजह से डेनियल के घर वाले शादी में शामिल नहीं हो सके थे। विवाह के बाद डेनियल भारत आ गया था। कुछ दिनों के बाद उसने पत्नी को घर लाने की कोशिश की लेकिन पत्नी के पाकिस्तानी होने के कारण अपने देश में ही उसे कागजी कार्रवाई के कारण बहुत संघर्ष करना पड़ा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.