Friday, Mar 31, 2023
-->
Petrol Diesel Delhi Iocl sobhnt

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितनी हुई बढ़ोत्तरी

  • Updated on 1/6/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल (petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में 29 दिन बाद बढ़ोत्तरी की है। सरकार ने 29 दिन दाम स्थिर रखने के बाद आज डीजल की कीमतों में 25 से 27 पैसे की बढ़ोत्तरी की है। वही पेट्रोल के दामों में करीब 24 से 26 पैसे तक बढ़ोत्तरी की है। इस नए आंकड़े के बाद इंदौर में डीजल का दाम 82. 05 तो वहीं पेट्रोल के दाम  91.85 प्रति लीटर रहा है।  

ICMR के पूर्व चीफ ने कोरोना वैक्सीन में 'सुअर के मांस' और नपुंसकता पर दिया ये बड़ा बयान

यह है महानगरों में कीमत 
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार हैं। दिल्ली में डीजल के दाम  74.12 रुपए हैं। तो वहीं दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.97 रुपए है। वही कोलकाता में डीजल के दाम 77.70 तो वहीं पेट्रोल के दाम 85.44 है। मुंबई में डीजल के दाम 80.78 के करीब हैं तो वहीं यहा पेट्रोल के दाम 90.60 है। वहीं चेन्नई में डीजल के दाम 79.46 रुपए तो वहीं पेट्रोल की कीमत 86.75 रुपए है। 

चीन सरकार अरबपति जैक मा की दौलत पर रख रही थी नजर, विरोध करने पर किया 'गायब'!

रोज सुबह नई दरें होती हैं लागू
देश में प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव किया जाता है। रोज सुबह 6 बजे से नई दरें लागू होती है। गौरतलब  है कि पेट्रोल और डीजल के दाम में  एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन जैसे कर जोड़ने के बाद इसके रेट काफी बदल जाते हैं। इसके अलावा विदेश में क्रूड ऑयल की कीमत क्या है। इसके आधार पर भी पेट्रोल और डीजल के दाम बदल जाते हैं।

होता है दाम में रोज बदलाव
सरकारी तेल कंपनियां रोज इन दामों में बाजार के हिसाब से बदलाव कर देती है। उसके बीद पेट्रोल पंप वाले अपना कमीशन जोड़ने के बाद इसकी बिक्री करते है। क्योंकि अलग-अलग राज्यों में सरकार की एक्ससाइज ड्यूटी अलग-अलग होती है। इसलिए भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किया जाता है। कोरोना से पहले विपक्षी पार्टियों ने पेट्रोल पर डीजल के दाम में कमी लाने के लिए सरकार पर काफी दवाब बनाया था। 

भारतीय वायुसेना के लिए 56 विमान खरीदने की तैयारी शुरू, 2.5 अरब डॉलर का होगा सौदा

आप जान सकते हैं आपके शहर में क्या है कीमत
अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत जानना चाहते हैं तो आपको एक एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार आपको RSP कोड लिखकर 9224992249  नंबर पर लिखकर भेजना होगा। जिसके बाद आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा। जिसमें बताया गया होगा कि आपकी शहर में पेट्रोल और डीजल की क्या कीमत है। यह कोड हर शहर के लिए अलग-अलग है। इसे जानने के लिए आपको आईओसीएल की बेवसाइट पर जाना होगा। 

 

यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...

comments

.
.
.
.
.