Monday, Dec 04, 2023
-->
plastic manufacturers association elections concluded, manish dedhia became president

प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, मनीष डेढिय़ा बने अध्यक्ष

  • Updated on 9/27/2023


नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत में प्लास्टिक उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था, ऑल इंडिया प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एआईपीएमए) के अध्यक्ष के तौर पर उद्यमी मनीष डेढिय़ा को चुना गया है। 
    एआईपीएमए ने वर्ष 2023-24 की अपनी पहली प्रबंध समिति की बैठक में यह चुनाव संपन्न हुआ और बैठक में आने वाले वर्ष के लिए एसोसिएशन की रणनीतिक दिशा और नेतृत्व की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में प्लास्टिक उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों और अवसरों पर भी चर्चा की गई। 
        मनीष के साथ ही अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज आर शाह, उपाध्यक्ष वित्त सुनील शाह, उपाध्यक्ष-पश्चिम बिपिन देसाई, उत्तर सुनील मोंगा, दक्षिण अनिल रेड्डी वेन्नम और उपाध्यक्ष पूर्वी जोन के तौर पर अशोक अग्रवाल का चुनाव किया गया है। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.