नई दिल्ली /सुनील पाण्डेय : हरियाणा में 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में सरस और शिल्प मेले के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव -2022 का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 नवम्बर को ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का भी शुभारम्भ करेंगी। ‘श्रीमद्भगवदगीता की प्रेरणा से विश्व शान्ति और सदभाव’ विषयक इस संगोष्ठी में देश-विदेश के गीता मर्मज्ञ, विद्वान एवं शोधार्थी अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। निश्चय ही इस संगोष्ठी से गीता के संदेष की महत्ता विश्व में फैलेगी। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों और देशवासियों को इस पवित्र महोत्सव में भाग लेने और जीवन भर की स्मृति मन में संजोने के लिए कुरुक्षेत्र में आमंत्रित किया। साथ ही कहा कि हमारी सरकार द्वारा विकास के मानदंड केवल बुनियादी ढांचे जैसे सड़कें, भवन इत्यादि तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विकास के साथ ही समग्र विकास सुनिश्चित करना हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। देशभर से आए मूर्तिकारों द्वारा महाभारत और गीता विषय पर आधारित 21 प्रस्तर मूर्तियों का निर्माण किया गया है। इस महोत्सव के दौरान देश-विदेश से आए शिल्पकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में संत मुरारी बापू द्वारा ब्रह्म सरोवर पर श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर से हजारों श्रद्धालु आएंगे। मनोहर लाल ने बताया कि गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप की 50 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया गया है, जिस पर 3डी मैपिंग टैक्नॉलोजी के माध्यम से गीता पर आधारित मल्टीमीडिया शो का उद्घाटन किया जाएगा। इस बार अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में नेपाल पार्टनर देश एवं मध्यप्रदेश पार्टनर राज्य की भूमिका में रहेगें। उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तमपुरा बाग, ब्रह्म सरोवर पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पैवेलियन लगाया जा रहा है, जिसमें उनकी संस्कृृति, शिल्प, खान-पान इत्यादि से सम्बन्धित स्टॉल आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होंगे विभिन्न देशों के राजदूत
मुख्यमंत्री ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 में अजरबैजान, इथोपिया, वियतनाम आदि देशों के राजदूत भी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 के प्रारम्भ होने से पहले ही अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, पोलैंड, चीन सहित 25 से ज्यादा देशों के 4 लाख से अधिक लोग सोशल मीडिया के जरिए महोत्सव के साथ जुड़ चुके हैं। इस महोत्सव की वेबसाइट के पेज पर 3 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग विजिट कर चुके हैं। यह निश्चय ही इस महोत्सव की लोकप्रियता के प्रमाण हैं।
उज्जवला लाभार्थियों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, अब 600 में...
मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक शुरू, रेपो दर स्थिर रहने का अनुमान
Asian Games: PM मोदी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी, कही ये बात
दिल्ली शराब घोटाला मामले में ‘AAP' सांसद संजय सिंह के घर ED के छापे
सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, सेना के 23 जवान लापता
नौकरी के बदले जमीन घोटालाः कोर्ट ने लालू, राबड़ी और तेजस्वी को जमानत...
‘न्यूजक्लिक' के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ, HR प्रमुख को 7 दिन की...
Asian Games: देवताले- ज्योति ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में...
भारत ने एशियाई खेलों में सर्वाधिक पदक के अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा
कांग्रेस को प्रेस की स्वतंत्रता के बारे में उपदेश नहीं देना चाहिए,...