Thursday, Mar 30, 2023
-->
reserve-bank-increased-the-repo-rate-control-inflation-but-borrowers-will-have-trouble

रिजर्व बैंक ने बढ़ाई रेपो दर, महंगाई पर काबू लेकिन लोन लेने वालों को होगी परेशानी 

  • Updated on 2/8/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। रिजर्व बैंक ने आज एक बार फिर से रेपो रेट में 25 बेसिक पॉइंट की वृद्धि की है। इस वृद्धि के बाद रेपो रेट 6.50 हो जाएगा। रिजर्व बैंक के महंगाई को नियंत्रित करने के इस प्रयास से लोगों के लोन की किस्त बढ़ जाएगी। 
      इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वॉयस ऑफ बैंकिंग के संस्थापक, अशवनी राणा ने कहा कि वर्ष 2023 में पहली बार रेपो रेट को बढ़ाया गया है, जबकि 2022 में 5 बार रेपो रेट बढ़ाया गया था। 
       रेपो रेट में वृद्धि से महंगाई को और बढऩे से रिजर्व बैंक का प्रयास सफल रहा है, लेकिन इससे लोन लेने वाले बैंक के ग्राहकों के लिए मुश्किल बढ़ जाएंगी। वहीं बैंकों के लिए भी कई खातों को एनपीए होने से रोकने में मुश्किलें आएंगी।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.